Mahakal Temple Donation Record: उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर (Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple) में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ मंदिर की आय भी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक मंदिर को लगभग 144 करोड़ 14 लाख 23 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई है. इसमें सबसे बड़ा योगदान लड्डू प्रसादी और श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान का रहा है. वर्ष 2022 में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है, जिसका सीधा असर मंदिर की आमदनी पर भी पड़ा है. मंदिर प्रशासन के अनुसार बढ़ती आय के साथ श्रद्धालु सुविधाओं, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर खर्च भी लगातार बढ़ रहा है. #MahakalTemple #Mahakaleshwar #Ujjain #MahakalLok #TempleDonation