MPPSC Prelims Exam: 365 केंद्रों पर 1.35 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, देखिए कैसे हैं इंतजाम? NDTV MPCG

  • 1:30
  • प्रकाशित: अप्रैल 26, 2026

MPPSC Exam 2026: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की राज्य सेवा (MPPSC) और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज यानी 26 अप्रैल को आयोजित हो रही है. परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है. पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई है. इस दौरान सामान्य अध्ययन का पेपर होगा. वहीं दूसरी पाली दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक आयोजित है. इस समय सामान्य अभिरुचि का पेपर आयोजित होगा. परीक्षा 54 जिलों के 365 केंद्रों पर आयोजित हो रही है. इन केंद्रों पर करीब 1.35 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अनुसार, सभी केंद्रों पर थ्री-लेयर सिक्योरिटी लागू रहेगी, जिसमें बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन, क्यूआर कोड स्कैनिंग और फ्रिस्किंग शामिल है. #MPPSC2026 #MPPSCExam #MPPSCPrelims #MadhyaPradeshPSC #MPPSCAnalysis #MPPSCAnswerKey #MPPSCGS #MPPSCCSAT #MPGovtJobs #MPPSCPreparation #StateServiceExam #MPPSCUpdate

संबंधित वीडियो