MP Rain Alert: Cyclone Arnab की मार से MP के Farmers परेशान, फसलें बर्बाद! । Breaking Weather News

  • 10:05
  • प्रकाशित: अक्टूबर 30, 2026
मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कटनी, शहडोल और सिवनी में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल गिर गई है, जबकि खलिहानों में रखी धान और मक्का की फसल भीग गई है। कटनी के किसानों ने कुछ इलाकों में 30 से 40 प्रतिशत तक नुकसान होने की बात कही है। वहीं सिवनी में किसानों का कहना है कि ढकने के बावजूद उनकी फसल बारिश से नहीं बच पाई। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन कराने के लिए टीमें तैनात करने की बात कही है। कृषि विभाग ने भी किसानों को मौसम को देखते हुए कटाई और भंडारण में सावधानी बरतने की सलाह दी है। #mpnews #madhyapradesh #mprentalert #cyclonearnab #unseasonalrain #katni #shahdol #seoni #farmers #cropdamage #paddycrop #maizecrop #farmersprotest #compensation #weathernews ndtv_news

संबंधित वीडियो