मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और किसानों को राहत देने वाले कई बड़े ऐलान किए हैं। राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 2% बढ़ाकर 60% कर दिया गया है। यह व्यवस्था 1 जनवरी 2026 से लागू होगी और कर्मचारियों को बकाया एरियर भी मिलेगा।
वहीं, छठे वेतनमान के पेंशनर्स की महंगाई राहत में 5% और सातवें वेतनमान के पेंशनर्स की महंगाई राहत में 2% की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा दिवाली के दौरान छुट्टी के दिनों में भी कृषि उपज मंडियां खुली रहेंगी और सोयाबीन-मक्का की खरीद जारी रहेगी।
#mpnews #madhyapradesh #mohanyadav #dahike #dearnessallowance #governmentemployees #pensioners #daarrears #mpgovernment #diwaligift #soyabean #maize #farmers #mandinews #latestnews
ndtv_news