Jabalpur Restaurant Food News : Bathroom के पानी से बन रहा था Food! Railway में भी होती थी सप्लाई

  • 1:26
  • प्रकाशित: अक्टूबर 30, 2026
मध्य प्रदेश के जबलपुर में खाद्य विभाग की जांच के दौरान विनायक रेस्टोरेंट में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों का निर्माण अस्वच्छ परिस्थितियों में किया जा रहा था। आरोप है कि बाथरूम के पास से पानी लाकर खाना बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा था। खाद्य पदार्थ जमीन पर रखे मिले और उनका उचित तरीके से भंडारण भी नहीं किया गया था। जानकारी के मुताबिक, यहां तैयार और पैक किया गया खाना रेलवे में भी सप्लाई किया जाता था। खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। देखिए जबलपुर से आई इस रिपोर्ट में पूरा मामला। #jabalpur #jabalpurnews #madhyapradesh #mpnews #fooddepartment #foodsafety #restaurantnews #railwayfood #foodhygiene #foodsafetyinspection #licenseSuspended #indianrailways #breakingnews #latestnews #viralnews ndtv_news

संबंधित वीडियो