Cyclone Arnab Impact : Chhattisgarh में Heavy Rain-तूफान ने तोड़ी Farmers की कमर!। Breaking Weather

  • 12:57
  • प्रकाशित: अक्टूबर 30, 2026
Cyclone Arnab Impact : Chhattisgarh में Heavy Rain-तूफान ने तोड़ी Farmers की कमर!। Breaking Weather चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कटनी, गरियाबंद, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ से फसलों को नुकसान की तस्वीरें सामने आई हैं। जांजगीर-चांपा में खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है। गरियाबंद में खेतों में पानी भरने से पकने को तैयार धान खराब होने की आशंका है। रायगढ़ के जकेला गांव में नहर टूटने से आसपास के खेतों में पानी भर गया। किसानों का दावा है कि करीब 100 एकड़ की फसल प्रभावित हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।बेमेतरा में धान की फसल पानी में डूब गई है। किसान फसल बीमा, मुआवजे और कर्ज से राहत की मांग कर रहे हैं। #cyclonearnab #unseasonalrain #chhattisgarh #madhyapradesh #mpnews #cgnews #cropdamage #farmers #farmercrisis #katni #gariaband #bemetara #janjgirchampa #raigarh #compensation ndtv_news

संबंधित वीडियो