MP Politics: Congress में कलह की नई कथा? | Jyotiraditya Scindia | BJP | Kamalnath-Digvijay | MPCG

  • 4:27
  • प्रकाशित: अगस्त 25, 2025

मध्य प्रदेश में 15 महीने पुरानी कांग्रेस सरकार के गिरने की वजह पर एक बार फिर से बहस छिड़ गई है। कांग्रेस के दो दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस मामले में अलग-अलग दावे कर रहे हैं। इन दावों से राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है और बीजेपी को भी कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। साल 2018 में कांग्रेस ने 15 साल के लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी की थी, लेकिन यह सरकार सिर्फ 15 महीने ही चल पाई। मार्च 2020 में कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 22 समर्थक विधायकों के साथ पार्टी छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गए थे। इस कदम से कमलनाथ सरकार गिर गई थी। उस वक्त यह खबर काफी चौंकाने वाली थी, क्योंकि सिंधिया को गांधी परिवार का करीबी माना जाता था। उस दौरान यह कयास लगाए गए थे कि सिंधिया मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष या राज्यसभा सीट नहीं मिलने से नाराज थे।

संबंधित वीडियो