Breaking News: रायपुर से इस वक्त की एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 9वें दिन, सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद बीजेपी विधायक दल की एक अहम बैठक बुलाई गई है। यह बैठक नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास (CM House) में आयोजित की जाएगी। विधानसभा सत्र के बीचों-बीच बुलाई गई इस बैठक को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या सदन में सरकार कोई बड़ा कदम उठाने वाली है या फिर आगामी दिनों के लिए कोई खास रणनीति तैयार की जा रही है? #RaipurNews #ChhattisgarhPolitics #BJPMeeting #VishnuDeoSai #ChhattisgarhBudgetSession #BreakingNews #RaipurLive #ChhattisgarhAssembly #BJP #NavaRaipur #breakingnews #ndtvmpcg