Mauni Amavasya 2026 Shubh Muhurat Live: मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से, दान करने से और भगवान विष्णु के साथ ही पितरों की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या के दिन पूजा, तर्पण, स्नान, दान आदि के लिए शुभ मुहूर्त कब रहेगा इसके बारे में हम आपको जानकारी देंगे और साथ ही बताएंगे किन इस दिन किस विधि से आपको पूजा, स्नान करने चाहिए और किन चीजों का दान करना इस दिन शुभ माना जाता है।