Breaking News: राजस्थान के कोटा से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। कोटा के हैंगिंग ब्रिज के पास फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक अनियंत्रित स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 23 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बस में सवार अधिकतर यात्री मध्य प्रदेश (MP) के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। #KotaAccident #RajasthanNews #BusAccident #BreakingNews #MadhyaPradeshNews #HangingBridgeKota #RoadSafety #SleeperBusAccident #KotaLatestNews #breakingnews