CGPSC Scam ED CBI Raid: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में एक बार फिर जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संयुक्त टीम ने भिलाई में CGPSC के पूर्व सचिव जीवन किशोर (जेके) ध्रुव के निवास पर छापा मारा है. यह कार्रवाई तड़के सुबह शुरू हुई और कई घंटों तक चली, जिसमें दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की गई. मामला 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, मनी लॉन्ड्रिंग और चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं से जुड़ा है. घोटाले में पहले ही कई बड़े अधिकारी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि यह ताजा कार्रवाई नए खुलासों की ओर इशारा कर रही है. #cgpsc #cgpscscam #edraid #cbiraid #jkdhruv #jeevankishoredhruv #chhattisgarhnews #bhilainews #paperleak #recruitmentscam #moneylaundering #corruptioncase