Khandwa Road Accident: खंडवा में यात्रियों से भरी बस पलटी, 16 घायल, कई गंभीर | Top News | Bus Crash

  • 5:51
  • प्रकाशित: फ़रवरी 01, 2026

Khandwa Bus Accident: मध्य प्रदेश के खंडवा में भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां धुलकोट से पंधाना आ रही निजी बस पलट गई. इस दौरान यहां चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में 16 यात्री घायल हो गए हैं, जिसमें से 5 की हालत गंभीर हैं. जानकारी के मुताबिक, बुरहानपुर जिले के धुलकोट से शिवाबाबा होते हुए पंधाना आ रही एक निजी यात्री बस शनिवार दोपहर पंधाना थाना क्षेत्र में घाटाखेड़ी के पास जामनिया गांव के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. 

संबंधित वीडियो