Adani Foundation के परिधान प्रशिक्षण और उत्पादन केंद्र का Jyotiraditya Scindia ने किया शुभारंभ

  • 5:18
  • प्रकाशित: अप्रैल 25, 2026

Adani Foundation Project Badrwas: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास विकासखंड में अदाणी फाउंडेशन ने ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल की है. ग्राम बूढ़ा डोंगर में ‘परिधान प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र' की शुरुआत कर अदाणी फाउंडेशन ने रोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता का नया द्वार खोला है. इस आधुनिक केंद्र का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया. यह केंद्र न केवल महिलाओं को रोजगार प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण के जरिए आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त भी बनाएगा. #AdaniFoundation #WomenEmpowerment #MadhyaPradesh #Shivpuri #Badrwas #JyotiradityaScindia #SkillDevelopment #RuralDevelopment

संबंधित वीडियो