Jashpur Road Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां करडेगा से कुनकुरी जा रही यात्री बस पलट गई. इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे. इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख जताया है. #JashpurAccident #ChhattisgarhNews #BusAccident #RoadAccident #BreakingNews #IndiaNews #cmsai #Jashpur #AccidentNews