Indore News : जर्जर ढांचा और गंदगी का अंबार, आखिर इस बदहाली का जिम्मेदार कौन?

  • 3:29
  • प्रकाशित: फ़रवरी 05, 2026

इंदौर के श्रीनगर स्थित 'श्रीदेवी अपार्टमेंट' की हालत बेहद जर्जर और जानलेवा हो चुकी है. इमारत की संरचना इतनी कमजोर हो गई है कि यहाँ रहने वाले 20 परिवारों पर हर वक्त मौत का साया मंडराता रहता है. इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए कैसे बिल्डिंग के पिलर ड्रेनेज के पानी से गल चुके हैं और पिलर आधे हो गए हैं. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यहाँ गंदगी का अंबार है और नगर निगम की गाड़ियाँ अंदर नहीं आतीं. सिर्फ जर्जर हालत ही नहीं, बल्कि इस खंडहरनुमा इमारत में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी रहता है, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा और भय का माहौल है. हाल ही में यहाँ मर्डर जैसी वारदातें भी सामने आई हैं.

संबंधित वीडियो