ग्वालियर के तिघरा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव में सरकारी जमीन को लेकर दो गुटों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। काली माता मंदिर के पास जमीन को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। घटना में नंदलाल कुशवाहा, उनकी पत्नी मीरा कुशवाहा और बेटा सुनील घायल हुए हैं। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष ने दूसरे गुट पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना में कुछ लोगों को चोट आई है और मेडिकल रिपोर्ट व शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
#gwalior #gwaliornews #tighra #landdispute #sarkarizameen #landdispute case #crime news #mpnews #madhyapradesh #policeaction #latestnews #viralnews
ndtv_news