Dindori Police Compensation News:हेड कांस्टेबल पर 5 लाख लेने का आरोप,29 लाख के मुआवजे से जुड़ा मामला

  • 2:15
  • प्रकाशित: नवम्बर 25, 2026
Dindori Police Compensation News:हेड कांस्टेबल पर 5 लाख लेने का आरोप, 29 लाख के मुआवजे से जुड़ा मामला मध्यप्रदेश के डिंडोरी में राघोपुर मरवारी बांध परियोजना के मुआवजे को लेकर विवाद सामने आया है। शिकायतकर्ता चूरामन मरावी ने हेड कांस्टेबल सत्यनारायण पटेल पर पारिवारिक समझौता कराने के नाम पर ₹5 लाख लेने का आरोप लगाया है। मामला ₹29 लाख के मुआवजे के बंटवारे से जुड़ा है। शिकायतकर्ता का दावा है कि विवाद बढ़ने के बाद रकम दूसरे पक्ष को लौटा दी गई। वहीं, एसपी आशीष खरे ने मामले को दीवानी विवाद बताते हुए कहा कि पुलिस का इसमें हस्तक्षेप उचित नहीं है। हालांकि, कथित लेनदेन को लेकर सवाल बने हुए हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। #dindori #dindorinews #madhyapradesh #mppolice #policecontroversy #headconstable #compensationcase #damproject #marwaridam #policeallegation #five lakh #mpnews #civildispute #breakingnews #ndtvhindi ndtv_news

संबंधित वीडियो