Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के गुना जिला अस्पताल से जिंदा युवक को पोस्टमॉर्टम भेजने के मामले में नया मोड़ सामने आया है. युवक ने दावा किया कि अस्पताल (Guna District Hospital) में इलाज के लिए आया था, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत समझकर पोस्टमॉर्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया. फिर जैसे ही होश आया तो वह चौंक गया. उसने खुद को पोस्टमॉर्टम कमरे में पाया, यह देख वह बिना कपड़ों के ही भाग गया. उसने आरोप लगाया कि अगर वह होश में नहीं आता तो डॉक्टर उसके शरीर पर चीरा लगाकर पोस्टमॉर्टम ही शुरू कर देते. इससे उसकी जान जा सकती थी. युवक ने जिला अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं, सीएमएचओ ने इसे झूठा बताया है. उन्होंने कहा कि पीएम के लिए पुलिस भेजती है और फॉर्म भी भरना होता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. #Guna #HospitalNews #BreakingNews #MPNews #MedicalNegligence #TopNews #Shocking #Healthcare