दुर्ग (Durg) सियारे में उप मुख्यमंत्री अरुण साव (Deputy Chief Minister Arun Sao) ने कुमारी नगरपालिका का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की और समस्याओं की जानकारी ली. लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुशासन तिहार पर उप मुख्यमंत्री के छापे से कार्यालय में हड़कंप मच गया. उन्होंने रजिस्टर चेक कर अधिकारियों की कार्यशैली की जांच की और लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए.