MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से गुंडागर्दी और हफ्ता वसूली का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की छत्रछाया कॉलोनी में बदमाशों ने दिन-दहाड़े एक चाय-नाश्ते की दुकान पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दुकानदार से रंगदारी (हफ्ता वसूली) की मांग की थी, जिसका विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर दिया। इस हिंसक हमले में दुकानदार और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। #DharNews #PithampurCrime #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #PoliceAction #ExtortionCase #GundaGardi #PithampurPolice #BreakingNews #IndoreNews #LawAndOrder #madhyapradeshnews