Dewas News: मध्य प्रदेश के देवास से एक बड़ी और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां दो समुदायों के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों का जमकर इस्तेमाल किया गया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति को संभाला। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। #DewasNews #MadhyaPradesh #GroupClash #BreakingNews #Violence #PoliceAction #DewasViolence #MPNews #CommunityClash #CrimeNews #LatestNews #ndtvmpcg