Ashutosh Maharaj: रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में स्वामी अशोक ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमले की सनसनीखेज खबर सामने आई है। यह घटना तब घटी जब ट्रेन सीतापुर रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी। हमला इतना भीषण था कि स्वामी अशोक ब्रह्मचारी ने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। बता दें कि स्वामी अशोक ब्रह्मचारी वही व्यक्ति हैं जिन्होंने हाल ही में शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला दर्ज कराया था। इस हमले को उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। #SwamiAshokBrahmachari #RewaExpressAttack #BreakingNews #TrainAttack #ShankaracharyaControversy #CrimeNews #IndianRailways #SwamiAvimukteshwaranand #SitapurNews #SafetyAlert