Bhopal Bomb Threat: लीगल मेट्रोलॉजी विभाग को बम से उड़ाने की धमकी, ISI का जिक्र

  • 8:27
  • प्रकाशित: मार्च 16, 2026

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लीगल मेट्रोलॉजी विभाग (Legal Metrology Department Bhopal ) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. विभाग के सरकारी ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल भेजा गया, जिसमें कार्यालय परिसर में 16 IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाए जाने का दावा किया गया है. मेल में दोपहर 1 बजे विस्फोट करने की चेतावनी दी गई है. धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं. एहतियात के तौर पर कर्मचारियों को बाहर निकाल कार्यालय खाली करा दिया. #Bhopal #BombThreat #BreakingNews #MadhyaPradeshNews #TopNews #SecurityAlert #MPNews #LatestNews

संबंधित वीडियो