Bengaluru Triple Murder Case: बेंगलुरु में एक परिवार के तीन सदस्यों की उनके अपार्टमेंट में बेरहमी से हत्या कर दी गई. तीनों पर किसी धारदार हथियार से जानलेवा वार किये गए. मृतकों की पहचान सोमसुंदर (55), उनकी पत्नी मुथुलक्ष्मी (48) और उनकी छोटी बेटी सुप्रिया (20) के रूप में हुई है. पुलिस को शक है कि इन तीनों की हत्या, परिवार की बड़ी बेटी श्वेता ने अपने बॉयफ्रेंड केनेथ के साथ मिलकर की है. श्वेता और केनेथ पिछले लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और घटना के बाद से फरार हैं.