PM Kisan 22nd Installment: देशभर के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था. अब सरकार ने इस इंतजार को खत्म कर दिया है. केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक घोषणा कर दी गई है कि पात्र किसानों के बैंक खातों में 13 मार्च 2026 को सीधे 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुवाहाटी (असम) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के खातों में 18,650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे.
Honoring our #Annadata, 22nd Instalment of #PMKISAN will be released on 13th March 2026.#PMKISAN #22ndinstalment #PMKisansammannidhi@OfficeofSSC @AgriGoI @mygovindia @icarindia @DDKisanChannel @MoRD_GoI @RNK_Thakur @PMOIndia @PIB_India pic.twitter.com/aTYBdlyGKF
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) March 9, 2026
किसानों के लिए राहत: 13 मार्च को आएंगे 2,000 रुपये
काफी समय से यह अटकलें थीं कि किस्त फरवरी के अंत तक आ सकती है, फिर कहा गया कि होली से पहले किस्त जारी होगी. हालांकि अब प्रधानमंत्री किसान योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पुष्टि कर दी गई है कि 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में आ जाएगी. यह किस्त देश के सभी पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी.
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को किसानों की आर्थिक सहायता के उद्देश्य से की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जिसे तीन बराबर किस्तों (हर चार महीने में 2,000 रुपये) के रूप में जारी किया जाता है. अब तक सरकार 21 किस्तें जारी कर चुकी है और 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी की जानी है. यह राशि किसानों को बीज, खाद, उपकरण और अन्य कृषि आवश्यकताओं पर खर्च करने में मदद करती है. सरकार का दावा है कि पीएम किसान योजना और सहकारिता व्यवस्था मिलकर किसानों को आत्मनिर्भर बना रहे हैं और “सहकार से समृद्धि” की भावना को मजबूत कर रहे हैं.
किन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा?
22वीं किस्त सभी किसानों को नहीं मिलेगी. जिन किसानों ने आवश्यक प्रक्रियाएँ पूरी नहीं की हैं, उनकी किस्त अटक सकती है. इसका मुख्य कारण ई-केवाईसी पूरा न होना, फार्मर आईडी न बनाना, आधार और बैंक अकाउंट में सीडिंग न होना और बैंक विवरण (IFSC, अकाउंट नंबर) गलत भरना हो सकता है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों का e-KYC या बैंक सीडिंग अपडेट नहीं है, उनके खाते में किस्त नहीं आएगी.
अपने नाम की स्थिति ऐसे जांचें
किसान आसानी से ऑनलाइन यह देख सकते हैं कि उनका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं. इसके लिए
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
- "Farmers Corner" में "Know Your Status" पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरें
- यहां किसान देख सकते हैं कि उनका e-KYC, आधार और बैंक सीडिंग पूरा है या नहीं
यदि पहले किसी कारण से किस्त रुकी थी और किसान ने अब सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ पूरी कर ली हैं, तो अगली किस्त मिल सकती है. कई मामलों में रुकी हुई पिछली किस्त भी बाद में जारी की जाती है, यह पात्रता और सत्यापन पर निर्भर करता है.
बलौदाबाजार जिले में बड़े स्तर पर कार्यक्रम
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कार्यक्रम के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में भी पीएम किसान की 22वीं किस्त का वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा. जिले के 1,27,544 पात्र किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा. इस दिन को “पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में मनाया जाएगा. विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसान बैठकों का आयोजन किया जाएगा और प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया जाएगा. इससे किसान सीधे कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे. इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाती है.
12 से 31 मार्च तक सेचुरेशन ड्राइव
जिले में 12 से 31 मार्च तक ग्राम पंचायत स्तर पर सेचुरेशन ड्राइव चलाई जाएगी. इसके अंतर्गत फार्मर आईडी पंजीयन, e-KYC, आधार सीडिंग, संदिग्ध मामलों का सत्यापन और पात्र किसानों का नया पंजीयन जैसी सभी प्रक्रियाएँ तेजी से पूरी कराई जाएंगी ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ ले सकें.
यह भी पढ़ें : PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान के 1800 करोड़ रुपये जारी; छत्तीसगढ़ में अन्नदाताओं को मिली 2000 रुपये की सौगात
यह भी पढ़ें : PM Kisan 22th Installment: 22वीं किस्त का इंतजार कब होगा खत्म; इन किसानों को नहीं मिलेगी सम्मान निधि
यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: 13 मार्च को लाडली बहना की 34वीं किस्त; CM मोहन भितरवार से देंगे करोड़ों रुपये की सौगात
यह भी पढ़ें : Cabinet Decisions: किसानों को राहत; मोहन कैबिनेट ने गेहूं-उड़द पर बोनस को दी मंजूरी, ये रहे प्रमुख निर्णय