विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2025

जल्दी ही इंदौर की बहू बनने जा रही हैं क्रिकेटर स्मृति मंधाना, मुस्कुराते हुए बोले पलाश मुछाल

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पलाश ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान स्मृति मंधाना से शादी की घोषणा की. पलाश मुछाल एक संगीत निर्देशक और फिल्मकार हैं, जबकि स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज हैं.

जल्दी ही इंदौर की बहू बनने जा रही हैं क्रिकेटर स्मृति मंधाना, मुस्कुराते हुए बोले पलाश मुछाल

संगीत निर्देशक और फिल्मकार पलाश मुछाल ने शुक्रवार को संकेत दिया कि उनकी सितारा क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के साथ बहुत जल्द विवाह के रिश्ते में बंधने की योजना है. मीडिया की खबरों में कयास लगाए जाते हैं कि मुछाल और मंधाना लम्बे समय से प्रेम संबंध में हैं. सोशल मीडिया पर सामने आईं कई तस्वीरों में भी इस जोड़े को अक्सर एक-दूसरे के साथ देखा गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

मुछाल मूलतः इंदौर के रहने वाले हैं. उन्होंने अपने गृह नगर में स्टेट प्रेस क्लब के ‘रू-ब-रू' कार्यक्रम के दौरान मंधाना से खास लगाव और उनसे जुड़ी यादों के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा कि वह बहुत जल्दी इंदौर की बहू बनेंगी…मैं बस इतना कहना चाहता हूं.'

इस बात पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच 30 वर्षीय संगीत निर्देशक ने हंसते हुए कहा कि मैंने आपको हेडलाइन दे दी है.

मंधाना इंदौर में ही खेलेंगी विश्व कप मैंच

मुछाल ने यह बात ऐसे वक्त कही, जब इंदौर में 19 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले आईसीसी महिला वन डे विश्व कप (ICC Women One Day World Cup) मैच के लिए मेजबान टीम की उप कप्तान और सलामी बल्लेबाज मंधाना इस युवा संगीत निर्देशक के गृहनगर में ही हैं.

मुछाल ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति (मंधाना) के साथ हैं. हम हमेशा चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम हर मैच जीते और देश का नाम रोशन करे. 

मुछाल अपने निर्देशन में बन रही फिल्म 'राजू बाजे वाला' की शूटिंग के सिलसिले में इंदौर में हैं. टीवी धारावाहिक ‘बालिका वधू' से मशहूर अविका गौर और ‘पंचायत' वेब सीरिज से पहचान बनाने वाले चंदन रॉय इस फिल्म में प्रमुख किरदारों में हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com