
IPL 2025 Award Winners List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के फाइनल मुकाबले को जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपना पहला खिताब जीत लिया है. आरसीबी ने मंगलवार को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 6 रन से जीत दर्ज की. आरसीबी इससे पहले साल 2009, 2011 और 2016 के फाइनल में पहुंच चुकी थी, लेकिन यहां उसके हाथों से ट्रॉफी फिसल गई. लेकिन इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की. इसी के साथ आरसीबी ने अपने खिताबी सूखे को भी समाप्त कर दिया है. आइए देखिए किसे कितनी पैसा मिला और किसने किस अवॉर्ड पर कब्जा किया.
𝘾𝙃𝘼𝙈𝙋𝙄𝙊𝙉𝙎! 🏆@RCBTweets Captain Rajat Patidar collects the prestigious #TATAIPL Trophy from Mr. Jay Shah, Chairman, ICC and Mr. Roger Binny, President, BCCI 🏆 👏👏#RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @JayShah | @ICC pic.twitter.com/UnhFg3QcW5
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
किसने जीता कौन सा अवॉर्ड?
आरसीबी की जीत के बाद सीजन के पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा की गई. इनमें साई सुदर्शन, सूर्यकुमार यादव और वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाज शामिल थे.
𝘼 𝙎𝙘𝙞𝙣𝙩𝙞𝙡𝙡𝙖𝙩𝙞𝙣𝙜 𝙨𝙝𝙤𝙬 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
7️⃣5️⃣9️⃣ Runs
5️⃣4️⃣.2️⃣1️⃣ Average
6️⃣ Fifties
1️⃣ Hundred
For his tremendous consistency, Sai Sudharsan is crowned with the coveted Orange Cap 🥇#TATAIPL | #RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @gujarat_titans pic.twitter.com/hJEiRdRazF
राजस्थान रॉयल्स के उभरते हुए पावर-हिटर वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू सीजन में ही बड़ी छाप छोड़ी है. उन्होंने 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' का पुरस्कार जीता. सूर्यवंशी ने 207 का शानदार स्ट्राइक-रेट बनाए रखा.
The Curvv Super Striker of the Season award goes to Vaibhav Suryavanshi. #TATAIPL | #RCBvPBKS | #CurvvSuperStriker | #Final | #TheLastMile | @TataMotors_Cars pic.twitter.com/JQaXJSj4pH
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल 2025 में सर्वाधिक विकेट लेने के लिए 'पर्पल कैप' अपने नाम की. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने सीजन में कुल 25 विकेट चटकाए और गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
गुजरात टाइटंस के मोहम्मद सिराज ने इस सीजन में सर्वाधिक 151 डॉट बॉल फेंकीं. लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन ने सर्वाधिक 40 छक्के लगाए.
All that glitters is 𝙍𝙚𝙙 𝙖𝙣𝙙 𝙂𝙤𝙡𝙙 ❤ 🏆
— IndianPremierLeague (@IPL) June 4, 2025
🎥 Recap the historic night that saw the Rajat Patidar-led #RCB fulfilling dreams galore and being crowned #TATAIPL 𝐂.𝐇.𝐀.𝐌.𝐏.𝐈.𝐎.𝐍.𝐒 🤩#RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @RCBTweets pic.twitter.com/Skzu6bhmOc
आईपीएल 2025 में पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट: IPL 2025 Award Winners List:
- आईपीएल 2025 चैंपियन: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- उपविजेता: पंजाब किंग्स
- ऑरेंज कैप: बी साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 759 रन
- पर्पल कैप: प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) – 25 विकेट
Draped in blue, enjoying a 𝙋𝙪𝙧𝙥𝙡𝙚 patch 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
Congratulations to #TATAIPL 2025 Purple Cap winner Prasidh Krishna 💙🫡#RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @gujarat_titans | @prasidh43 pic.twitter.com/tgviyjgzwz
- मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर: सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस) – 320.5 एमवीपी प्वाइंट्स
𝗠𝗩𝗣 = 𝐒𝐊𝐘 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
The highly consistent Surya Kumar Yadav wins the Most Valuable Player Award 💙#TATAIPL | #RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @surya_14kumar pic.twitter.com/ZOgcBD0Xwb
- इमर्जिंग प्लेयर: बी साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)
- सुपर स्ट्राइकर: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – स्ट्राइक रेट: 207
- सबसे ज्यादा चौके: बी साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 88 चौके
- सबसे ज्यादा छक्के: निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स) – 40 छक्के
- सबसे ज्यादा डॉट बॉल: मोहम्मद सिराज (गुजरात टाइटंस) – 151 डॉट
- फेयर प्ले अवार्ड: चेन्नई सुपर किंग्स
- सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच: कामिंदु मेंडिस (सनराइजर्स हैदराबाद) – बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (डेवाल्ड ब्रेविस का कैच)
- बेस्ट पिच और ग्राउंड: दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन
- सबसे ज्यादा फैंटेसी प्वाइंट: बी साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 1495 पॉइंट
किसे मिली कितनी प्राइज मनी? IPL 2025 Awards Winners List and Prize Money:
- आईपीएल-2025 का खिताब जीतने के बाद आरसीबी पर जमकर पैसों की बरसात हुई है. टीम को विजेता के रूप में 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है.
- पंजाब किंग्स दूसरी बार फाइनल मैच में पहुंची थी. एक बार फिर उसे उप-विजेता बनकर संतोष करना पड़ गया. ट्रॉफी से चूकने के बावजूद पंजाब किंग्स को प्राइज मनी के तौर पर 12.5 करोड़ रुपये मिले हैं.
- मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस, प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दो अन्य टीमों में शामिल हैं. मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर-2 तक का सफर तय किया, जबकि गुजरात टाइटंस एलिमिनेटर मैच गंवा बैठी.
- मुंबई इंडियंस को सात करोड़ रुपये, जबकि गुजरात टाइटंस को 6.5 करोड़ रुपये से नवाजा गया है.
- मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सीजन के 'मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर' का अवार्ड जीता, जिन्हें 10 लाख रुपये मिले.
- गुजरात टाइटंस के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन ने इस सीजन में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में सर्वाधिक 759 रन बनाते हुए 'ऑरेंज कैप' हासिल की. इसके लिए उन्हें भी 10 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले.
- गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इस सीजन में कुल 25 विकेट के साथ पर्पल कैप हासिल की, जिसके लिए उन्हें 10 लाख रुपये से नवाजा गया.
- सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच लपकने वाले कामिंदु मेंडिस को भी 10 लाख रुपये मिले.
- पूरे सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले सुदर्शन ने 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' का पुरस्कार भी जीता, उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 10 लाख मिले.
- सीजन में 'सर्वाधिक छक्के' लगाने वाले निकोलस पूरन और 'फैंटेसी प्लेयर ऑफ द सीजन' बी साई सुदर्शन को 10-10 लाख रुपये दिए गए.
यह भी पढ़ें : IPL 2025 Closing Ceremony: सेना प्रमुखों को बुलावा, ऑपरेशन सिंदूर के नायकों का सम्मान; जानिए BCCI का प्लान
यह भी पढ़ें : RCB vs PBKS IPL 2025 Final: पंजाब के किंग्स vs बेंगलुरु के रॉयल्स, आज कौन बनेगा IPL का नया सरताज?
यह भी पढ़ें : Virat Kohli Test Retirement: 14 साल बाद विराम! टेस्ट क्रिकेट से किंग कोहली का संन्यास, 'विराट' हैं आंकड़े
यह भी पढ़ें : ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल को मिली कमान