विज्ञापन
Story ProgressBack
8 months ago

India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबे के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुए मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया यह मुकाबला 10 विकेट से जीतने में सफल हुई. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. इसके बाद सिराज ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और मात्र 15 गेंदों में 5 विकेट हासिल किए. सिराज ने मैच में 6 विकेट झटके, जबकि तीन विकेट हार्दिक पांड्या को मिले. भारतीय गेंदबाजों ने सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया और टीम 50 रनों पर ऑल-आउट हुई. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 6.1 ओवर में 10 विकेट रहते ही मुकाबला अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही भारत ने रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया.

IND vs SL, Asia Cup 2023 Final: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबे के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुए मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया यह मुकाबला 10 विकेट से जीतने में सफल हुई.

Sep 17, 2023 18:09 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
6.1 ओवर: भारत ने 10 विकेट से जीता मैच


Sep 17, 2023 18:03 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
5.0 ओवर: भारत 45/0. ईशान किशन 21(15) शुभमन गिल 23(15)

टीम इंडिया को जीत के लिए चाहिए सिर्फ 6 रन.
Advertisement
Sep 17, 2023 18:02 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:

4.1 ओवर: ईशान किशन के बल्ले से आया एक और चौका
Sep 17, 2023 17:57 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live Updates:
टीम इंडिया के बल्लेबाज जल्दबाजी में..

ईशान किशन के बाद गिल ने भी एक ही ओवर में जड़े दो चौके..

3.0 ओवर: भारत 32/0. शुभमन गिल 18(8) ईशान किशन 13 (10)
Advertisement
Sep 17, 2023 17:51 (IST)
भारत की बल्लेबाजी शुरू

शुभमन गिल और ईशान किशन क्रीज पर.
Sep 17, 2023 17:23 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live
मोहम्मद सिराज ने 21 रन देकर  6 विकेट झटके, यह किसी गेंदबाज द्वारा श्रीलंका के खिलाफ वनडे में सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हैं. उन्होंने वकार यूनिस को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 1990 में शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ 26 रन देकर 6 विकेट झटके थे.
Advertisement
Sep 17, 2023 17:21 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
श्रीलंका के लिए सबसे कम वनडे स्कोर

43 बनाम दक्षिण अफ्रीका पार्ल 2012
50 बनाम भारत कोलंबो 2023
55 बनाम वेस्टइंडीज शारजाह 1986
67 बनाम इंग्लैंड मैनचेस्टर 2014
73 बनाम भारत त्रिवेन्द्रम 2023
Sep 17, 2023 17:20 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
वनडे फाइनल में सबसे कम टोटल

50 श्रीलंका बनाम भारत कोलंबो 2023
54 भारत बनाम श्रीलंका शारजाह 2000
78 श्रीलंका बनाम पाकिस्तान शारजाह 2002
81 ओमान बनाम नामीबिया विंडहोक 2019
Sep 17, 2023 17:19 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
भारत के खिलाफ सबसे कम वनडे स्कोर
50 श्रीलंका कोलंबो 2023
58 बांग्लादेश मीरपुर 2014
65 जिम्बाब्वे हरारे 2005
73 श्रीलंका तिरुवनंतपुरम 2023
Sep 17, 2023 17:16 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ वनडे आंकड़े
6/4 स्टुअर्ट बिन्नी बनाम बांग्लादेश मीरपुर 2014
6/12 अनिल कुंबले बनाम वेस्टइंडीज कोलकाता 1993
6/19 जसप्रीत बुमरा बनाम इंग्लैंड द ओवल 2022
6/21 मोहम्मद सिराज बनाम श्रीलंका कोलंबो 2023
Sep 17, 2023 17:10 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
15.2 ओवर: श्रीलंकाई टीम ऑल-आउट

हार्दिक पांड्या ने मथीशा पथिराना को किया आउट. श्रीलंकाई टीम 50 के स्कोर पर ऑल-आउट हुई.

Sep 17, 2023 17:09 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:

15.1 ओवर: श्रीलंका का गिरा 9वां विकेट

हार्दिक पांड्या ने मैच का दूसरा विकेट हासिल किया. प्रमोद मदुशन आउट हुए. स्लिप में खड़े विराट कोहली ने लिया कैच.

यह श्रीलंका का भारत के खिलाफ वनडे में सबसे कम स्कोर है.
Sep 17, 2023 17:01 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
Sep 17, 2023 17:00 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
Sep 17, 2023 16:59 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
13.0 ओवर: श्रीलंका 40/8 प्रमोद मदुशन 0(3) दुशान हेमन्था 6(5)
Sep 17, 2023 16:57 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:

एशिया कप वनडे में छह विकेट हॉल
6/13 अजंता मेंडिस बनाम भारत कराची 2008
6/13 मोहम्मद सिराज बनाम श्रीलंका कोलंबो 2023 *
Sep 17, 2023 16:54 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live Updates:
12.3 ओवर: श्रीलंका को एक और झटका, इस बार हार्दिक पांड्या ने लिया विकेट

डुनिथ वेलालागे को हार्दिक पांड्या ने राहुल के हाथों कैच आउट करवा पवेलियन की राह दिखाई है. श्रीलंकाई टीम क्या 50 रनों का स्कोर पार कर पाएगी. हालांकि, वनडे का सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड अब उनके नाम नहीं होगा.

12.3 ओवर: श्रीलंका 40/8 दुशान हेमंथा 6(5)
Sep 17, 2023 16:49 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
वनडे में सबसे कम टोटल 35 रन है, जो जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था. क्या उसे यह रिकॉर्ड आज टूटेगा?

मुश्किल में श्रीलंकाई टीम, मोहम्मद सिराज ने अकेले ही पूरी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया.
Sep 17, 2023 16:46 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
किसी वनडे मैच में भारत की ओर से पहले 10 ओवर में लिए गए छह विकेट सबसे ज्यादा हैं
Sep 17, 2023 16:45 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live Updates:
एक ओर विकेट..मैच में सिराज का 6वां विकेट

मोहम्मद सिराज ने इस बार मेंडिंस को 17 के स्कोर पर आउट किया. श्रीलंकाई टीम मुश्किल में. 33 के स्कोर पर श्रीलंका को लगा 7वां विकेट

11.2 ओवर: श्कीलंका 33/7. डुनिथ वेलालागे 8(19).
Sep 17, 2023 16:42 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
वनडे में भारत के लिए पहले 10 ओवरों में सर्वाधिक विकेट (2002 से)
5 मोहम्मद सिराज बनाम श्रीलंका कोलंबो 2023
4 जवागल श्रीनाथ बनाम श्रीलंका जोहान्सबर्ग 2003
4. भुवनेश्वर बनाम श्रीलंका पोर्ट ऑफ स्पेन 2013
4 जसप्रित बुमरा बनाम इंग्लैंड द ओवल 2022
Sep 17, 2023 16:41 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
मोहम्मद सिराज ने अपने 50वें वनडे विकेट तक पहुंचने के लिए 1002 गेंदें लीं - जो वनडे के इतिहास में किसी भी गेंदबाज के लिए दूसरा सबसे तेज विकेट है. उनके आगे केवल अजंता मेंडिस हैं, जिन्होंने 847 गेंदों में यह कारनामा किया था.
Sep 17, 2023 16:39 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
वनडे मैचों में छठा विकेट गिरने पर सबसे कम स्कोर

10/6 कनाडा बनाम नेट किंग सिटी 2013
12/6 कनाडा बनाम एसएल पार्ल 2003
12/6 श्रीलंका बनाम भारत कोलंबो 2023
13/6 एसएल बनाम एसए पार्ल 2012
Sep 17, 2023 16:37 (IST)
वो ओवर जिसमें सिराज ने हासिल किए चार विकेट.
Sep 17, 2023 16:27 (IST)
6.0 ओवर: श्रीलंका डुनिथ वेलालागे 1(2) कुसल मेंडिस 5(19)

सिराज ने 15 गेंदों के अंदर 5 बल्लेबाजों को दिखाई पवेलियन की राह. सिराज एक ही ओवर में चार विकेट हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बने हैं.

Sep 17, 2023 16:17 (IST)
सिराज के नाम एक ओर विकेट..श्रीलंका को छठा झटका

इस बार श्रीलंकाई कप्तान को बनाया शिकार. दासुन शनाका आउट. सिराज ने मात्र 15 गेंदों में लिए 5 विकेट.
Sep 17, 2023 16:09 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
मोहम्मद सिराज के नाम एक ओर विकेट

हैट्रिक से चूके मोहम्मद सिराज ने एक ओवर में झटके चार विकेट. इस बार धनंजय डी सिल्वा को दिखाई पवेलियन की राह. श्रीलंका के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौटे.

4.0 ओवर: श्रीलंका 12/5. कुसल मेंडिस 5(13).
Sep 17, 2023 16:07 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
श्रीलंका को चौथा झटका

मोहम्मद सिराज ने अपने दूसरे ओवर में हासिल किया तीसरा विकेट. असलंका को दिखाई पवेलियन की राह.
Sep 17, 2023 16:02 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
3.3 ओवर: श्रीलंका 8/3 कुसल मेंडिस 5(13).

सिराज का धमाका

सिराज ने एक ओवर में झटके दो विकेट.

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज कुसर परेरा बिना खाता खोले आउट हुए. बुमराह ने यह विकेट हासिल किया. श्रीलंका को 1 रन के स्कोर पर लगा पहला झटका. इसके बाद मोहम्मद सिराज ने अपने एक ही ओवर में श्रीलंका के दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. सिराज ने ओवर की पहली गेंद पर  पथुम निसांका को आउट किया. इसके बाद तीसरी गेंद पर  सदीरा समरविक्रमा को पगबाधा आउट कर टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिलाई.
Sep 17, 2023 15:27 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
बारिश रुकी. 3 बजकर 40 मिनट पर शुरु होगा खेला. खिलाड़ी मैदान पर कर रहे अभ्यास.
Sep 17, 2023 14:59 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
जैसे ही मैच शुरु होने वाला था, वैसे ही बारिश ने दस्तक दी. मैच की शुरुआत में देरी. कवर्स लाए गए.
Sep 17, 2023 14:42 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
भारत प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालागे, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना.
Sep 17, 2023 14:34 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. श्रीलंका की टीम में एक बदलाव हुआ है, जबकि भारत में अक्षर पटेल की जगह शिंगटन सुंदर की वापसी हुई है.
Sep 17, 2023 13:59 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
भारत की तरफ श्रीलंकाई टीम भी फाइनल से पहले चोट से प्रभावित हुई है. श्रीलंकाई गेंदबाज महेश थीक्षाना हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण फाइनल से बाहर हो गए हैं और उनके स्थान पर 27 वर्षीय ऑफस्पिनर सहान अराचिगे को टीम में शामिल किया गया है
Sep 17, 2023 13:58 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए अक्षर पटेल की जगह टीम में उनके रिप्लेसमेंट के रुप में वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है. अक्षर ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 44 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. लेकिन, आखिर में वो टीम को जीत दिल पाने में सफल नहीं हो पाए थे.
Sep 17, 2023 13:53 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
रिजर्व-डे के दिन भी बारिश की संभावना बनी हुई है. अगर आज और रिजर्व-डे दोनों दिनों को मिलाकर भी मैच का कोई परिणाम नहीं आ पाता है तो ऐसी स्थिति में भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा.
Sep 17, 2023 13:51 (IST)
Sep 17, 2023 13:50 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
हालांकि, अच्छी बात यह है कि मैच के लिए रिजर्व-डे रखा गया है, ऐसे में अगर आज बारिश के कारण मैच रुकता है तो रिजर्व-डे के दिन मुकाबला उसी स्थान से शुरु होगा, जहां आज रोका जाएगा. बारिश के चलते मैच रुकता है तो ऐसे में अधिकारियों की पहली कोशिश होगी कि आज कम से कम 20-20 मैच का मैच हो, ताकि कोई रिजल्ट आए, लेकिन अगर यह नहीं संभव हो पाता है, तो मुकाबला रिजर्व-डे के दिन जाएगा.
Sep 17, 2023 13:48 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:
कोलंबो में हुए एशिया कप के सभी मुकाबले बारिश से प्रभावित रहे थे. ऐसे में रविवार को हो रहे फाइनल के लिए मौसम का पूर्वानुमान बहुत अलग नहीं है. रविवार को गरज के साथ बारिश की संभावना है. AccuWeather के अनुसार, रविवार को 1 बजे से शाम 7 बजे तक भारी बारिश होने की संभावनाएं है.

Sep 17, 2023 13:44 (IST)
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live:

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी मध्यप्रदेश पर. एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला बस कुछ ही देर में शुरु होने वाला है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका एक दूसरे के आमने-सामने हैं. भारत ने सबसे अधिक बार यह टूर्नामेंट जीता है.

श्रीलंकाई टीम ने सुपर-4 चरण के अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बाहर की राह दिखाई थी. साथ ही फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. ऐसे में टीम का मनोबजल जरुर बढ़ होगा. दूसरी तरफ भारतीय टीम को सुपर फोर स्टेज के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था.  ऐसे में टीम का आत्मविश्वास जरुर कम होगा. फैंस को आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, इसकी पूरी उम्मीद है.


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close