विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2023

सीधी : गेहूं चोरी के शक में दबंगों ने युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, तीन गिरफ्तार

वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आई.मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

सीधी : गेहूं चोरी के शक में दबंगों ने युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, तीन गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के सीधी में मानवता को तार तार करने वाली घटना सामने आई है. जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर मझौली थाना अंतर्गत उमरिया गांव में  चोरी की वारदात में पकड़े गए युवक को ग्रामीणों द्वारा पकड़कर तालिबानी सजा दी गई है. युवक को पेड़ में जंजीर और रस्सी से बांधकर सरेआम ग्रामीणों के सामने पीटा गया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आई.मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल, सीधी जिले के उमरिया गाँव निवासी रोहित सिंह बघेल संजय गांधी अस्पताल में घटना दिनांक को अपने चाचा को भर्ती कराकर वापस अपने पिता के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, जैसे ही मझौली गाँव मे पहुंचे, कुछ लोगों ने उन्हें रोककर गाली देने लगे. इसके बाद चोरी का आरोप लगाकर एक पेड़ में रस्सी से बांधकर मारपीट करने लगे. इस घटना का वहां मौजूद ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आई और इस मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं इस मामले में सीधी पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि मझौली थाना क्षेत्र में एक युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर 3 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com