विज्ञापन

MP की दुल्‍हनिया ने राष्‍ट्रपति भवन में लिए 7 फेरे, देखिए अलग-अलग रंग

Wedding at Rashtrapati Bhavan : शिवपुरी की रहने वाली पूनम गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में शादी रचाई. पूनम गुप्ता CRPF में महिला असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर पदस्थ हैं और राष्ट्रपति सुरक्षा में तैनात हैं.

Gallery View
  • MP की दुल्‍हनिया ने राष्‍ट्रपति भवन में लिए 7 फेरे, देखिए अलग-अलग रंग
    इस समय मध्य प्रदेश के शिवपुरी की बेटी की शादी की चर्चा हर तरफ है. दरअसल, यह शादी किसी आम जगह में नहीं बल्कि राष्ट्रपति भवन में हुई है.
  • MP की दुल्‍हनिया ने राष्‍ट्रपति भवन में लिए 7 फेरे, देखिए अलग-अलग रंग
    जी हां, आपने सही पढ़ा. बुधवार शाम पूनम गुप्ता की शादी की शहनाई राष्ट्रपति भवन में गूंजी. उनकी ये शादी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में संपन्न हुई.
  • MP की दुल्‍हनिया ने राष्‍ट्रपति भवन में लिए 7 फेरे, देखिए अलग-अलग रंग
    इसके लिए राष्ट्रपति भवन परिसर में मौजूद मदर टेरेसा क्राउन परिसर को काफी सुन्दर सजाया गया था. शादी का वीडियो और फोटो खूब वायरल हो रहा है.
  • MP की दुल्‍हनिया ने राष्‍ट्रपति भवन में लिए 7 फेरे, देखिए अलग-अलग रंग
    इस आयोजन में गिने-चुने मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया था और शादी को लेकर सुरक्षा के लिहाज से खास सतर्कता बरती गई थी.
  • MP की दुल्‍हनिया ने राष्‍ट्रपति भवन में लिए 7 फेरे, देखिए अलग-अलग रंग
    शिवपुरी की रहने वाली पूनम गुप्ता राष्ट्रपति सुरक्षा में तैनात हैं. वे CRPF में महिला असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर पदस्थ हैं.
  • MP की दुल्‍हनिया ने राष्‍ट्रपति भवन में लिए 7 फेरे, देखिए अलग-अलग रंग
    वहीं राष्ट्रपति भवन में PSO के पद पर ड्यूटी कर रही हैं. देश की राष्ट्रपति पूनम के कामकाज से बेहद खुश हैं.
  • MP की दुल्‍हनिया ने राष्‍ट्रपति भवन में लिए 7 फेरे, देखिए अलग-अलग रंग
    जब उन्हें इस बात की खबर लगी कि पूनम की शादी होनी है तो उन्होंने राष्ट्रपति भवन में विवाह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा.
  • MP की दुल्‍हनिया ने राष्‍ट्रपति भवन में लिए 7 फेरे, देखिए अलग-अलग रंग
    शिवपुरी की बेटी पूनम गुप्ता का विवाह जम्मू कश्मीर में तैनात CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश कुमार से पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ.