शहडोल इलाके में आतंक मचा रहे हाथी का वन विभाग ने किया रेस्क्यू, देखें तस्वीरें
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के उत्तर वन मंडल के जंगलों और रिहायशी इलाके में एक महीनें से आतंक मचा रहे जंगली हाथी का रेस्क्यू कर बांधवगढ टाइगर रिजर्व भेजा गया है. इसने दो लोगों को कुचल कर मार दिया था. हाथी के हमले से 6 लोग घायल हुए थे. मकानों को तोड़ फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है.
-
शहडोल इलाके में आतंक मचा रहे हाथी का वन विभाग ने किया रेस्क्यू, देखें तस्वीरेंतीन दिनों ने जंगली हाथी का रेस्क्यू करने की कोशिश वन विभाग की टीम कर रही थी. लेकिन दुर्गम और पहाड़ियों से घिरा इलाका होने के कारण रेस्क्यू में वक़्त लग गया. (फोटो-कंटेंट- विनय तिवारी, अंबु शर्मा)