विज्ञापन

Dinesh Karthik Retirement: 39 की उम्र, 2 दशक का शानदार क्रिकेट करियर... दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन पर किया संन्यास का किया ऐलान

Dinesh Karthik announced retirement from Cricket: भारतीय दिग्गज क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. इसका ऐलान उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी. दिनेश कार्तिक ने ये ऐलान अपने 39वें जन्मदिन पर किया है.

Gallery View
  • Dinesh Karthik Retirement: 39 की उम्र, 2 दशक का शानदार क्रिकेट करियर... दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन पर किया संन्यास का किया ऐलान
    भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik Retirement) का अब क्रिकेट का सफर थम गया है.दिनेश कार्तिक ने 1 जून को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है. (Photo Credit -x, content- Priya Sharma)
  • Dinesh Karthik Retirement: 39 की उम्र, 2 दशक का शानदार क्रिकेट करियर... दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन पर किया संन्यास का किया ऐलान
    दिनेश कार्तिक लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. कार्तिक ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में अपने सेलेक्शन को लेकर पूरा जोर लगाया था, लेकिन टीम में जगह नहीं मिल पाई. (Photo Credit -x, content- Priya Sharma)
  • Dinesh Karthik Retirement: 39 की उम्र, 2 दशक का शानदार क्रिकेट करियर... दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन पर किया संन्यास का किया ऐलान
    दिनेश कार्तिक ने 18 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए आईपीएल से संन्यास लेने का ऐलान किया था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 5 सितंबर, 2004 को वनडे मुकाबले से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी. (Photo Credit -x, content- Priya Sharma)
  • Dinesh Karthik Retirement: 39 की उम्र, 2 दशक का शानदार क्रिकेट करियर... दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन पर किया संन्यास का किया ऐलान
    कार्तिक ने दो दशक के अपने क्रिकेट करियर में भारत के लिए 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है. दिनेश कार्तिन ने अपने करियर में भारत के लिए टेस्ट में 25.00 की औसत से 1025 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में उन्होंने 30.20 की औसत से 1752 रन बनाए हैं. (Photo Credit -x, content- Priya Sharma)
  • Dinesh Karthik Retirement: 39 की उम्र, 2 दशक का शानदार क्रिकेट करियर... दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन पर किया संन्यास का किया ऐलान
    दिनेश कार्तिक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26.38 की औसत से 686 रन बनाए हैं. कार्तिक भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक शतक लगा चुके हैं, जबकि सभी फॉर्मेट को मिलाकर कुल 17 अर्द्धशतक लगाए हैं. (Photo Credit -x, content- Priya Sharma)
  • Dinesh Karthik Retirement: 39 की उम्र, 2 दशक का शानदार क्रिकेट करियर... दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन पर किया संन्यास का किया ऐलान
    उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 181 कैच लिए हैं और 21 स्टंप किए हैं. इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने 2008 से 2024 तक लगातार आईपीएल खेले हैं. (Photo Credit -x, content- Priya Sharma)
  • Dinesh Karthik Retirement: 39 की उम्र, 2 दशक का शानदार क्रिकेट करियर... दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन पर किया संन्यास का किया ऐलान
    दिनेश कार्तिक ने IPL के 257 मैच खेलें, जिसमें से 26.32 की औसत और 135.36 की स्ट्राइक रेट से 4842 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान 22 अर्द्धशतक लगाए हैं. (Photo Credit -x, content- Priya Sharma)
  • Dinesh Karthik Retirement: 39 की उम्र, 2 दशक का शानदार क्रिकेट करियर... दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन पर किया संन्यास का किया ऐलान
    अपने 16 साल के IPL सफर में दिनेश कार्तिक ने 6 टीमों का प्रतिनिधत्व किया. वहीं मुम्बई इंडियंस के साथ एक बार खिताब जीतने में भी सफल रहे, जबकि KKR के लिए 2 साल कप्तानी की इस दौरान उन्होंने टीम को प्लेऑफ में भी पहुंचाया. (Photo Credit -x, content- Priya Sharma)
  • Dinesh Karthik Retirement: 39 की उम्र, 2 दशक का शानदार क्रिकेट करियर... दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन पर किया संन्यास का किया ऐलान
    दिनेश कार्तिक का आईपीएल का सफर दिल्ली डेयरडेविल्स यानी दिल्ली कैपिटल्स कीटीम के साथ शुरू हुआ था, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टीम के साथ करियर खत्म हुआ. (Photo Credit -x, content- Priya Sharma)
  • Dinesh Karthik Retirement: 39 की उम्र, 2 दशक का शानदार क्रिकेट करियर... दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन पर किया संन्यास का किया ऐलान
    दरअसल, कार्तिक ने साल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ आईपीएल करियर की शुरुआत की. जिसके बाद साल 2011 में पंजाब किंग्स में शामिल हुए. फिर उन्होंने अगले दो सीजन तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले. इसके बाद कार्तिक ने 2014 में दिल्ली कैपिटल्स में वापसी की और एक साल तक टीम में रहें. हालांकि साल 2015 में दिनेश ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शाम‍िल हो गए. इसके बाद 2016 और 2017 में गुजरात लायंस के लिए खेले. फिर वो केकेआर टीम में वापस आए, इस टीम का उन्होंने नेतृत्व भी किया. (Photo Credit -x, content- Priya Sharma)
  • Dinesh Karthik Retirement: 39 की उम्र, 2 दशक का शानदार क्रिकेट करियर... दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन पर किया संन्यास का किया ऐलान
    कार्तिक 2022 में एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में वापसी की और चार सीजन तक खेले. इस दौरान उन्होंने फिनिशर की भूमिका को बखूबी निभाया. (Photo Credit -x, content- Priya Sharma)
  • Dinesh Karthik Retirement: 39 की उम्र, 2 दशक का शानदार क्रिकेट करियर... दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन पर किया संन्यास का किया ऐलान
    बता दें कि दिनेश कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर संन्यास का ऐलान किया. साथ ही उन्होंने लिखा,'पिछले कुछ दिनों में मुझे जो स्नेह, समर्थन और प्यार मिला है उससे मैं अभिभूत हूं. उन सभी प्रशंसकों को मेरी हार्दिक कृतज्ञता और हार्दिक धन्यवाद जिन्होंने इस भावना को संभव बनाया है. पिछले कुछ समय से इस पर काफी विचार करने के बाद, मैंने रिप्रेजेंटेटिव क्रिकेट खेलने से आगे बढ़ने का फैसला किया है.' (Photo Credit -x, content- Priya Sharma)
  • Dinesh Karthik Retirement: 39 की उम्र, 2 दशक का शानदार क्रिकेट करियर... दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन पर किया संन्यास का किया ऐलान
    कार्तिक ने आगे लिखा, 'मैंने आधिकारिक तौर पर अपने संन्यास का ऐलान करता हूं और अपने खेल के दिनों को पीछे छोड़ता हूं और मैं आगे आने वाली नई चुनौतियों के लिए तैयार हूं.' (Photo Credit -x, content- Priya Sharma)