विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2024

मैहर में युवक की मौत के बाद उठी सनसनी, जमीन विवाद के बाद पहुंचा था अस्पताल

Maihar District, MP : विवाद के बाद एक युवक की हालत बेहद नाजुक थी जिसके बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मैहर में युवक की मौत के बाद उठी सनसनी, जमीन विवाद के बाद पहुंचा था अस्पताल
विवाद के दौरान की तस्वीर

MP Samachar : मैहर जिले के बेरमा गांव में जमीन विवाद के चलते हुए खूनी संघर्ष में एक युवक ने अपनी जान गंवा दी. युवक की मौत आज बुधवार को इलाज के दौरान हो गई... जबकि इस संघर्ष में घायल हुए अन्य 5 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है. दरअसल, बेरमा गांव में पिछले कुछ समय से दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद ने कुछ दिनों पहले हिंसक रूप ले लिया जिससे दोनों पक्षों के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को पहले मैहर जिला अस्पताल लेकर गए.... लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. एक युवक की हालत बेहद नाजुक थी जिसके बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुरानी रंजिश का नतीजा

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद था. हाल ही में हुए इस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. घटना से गांव में दहशत का माहौल है.

ये भी पढ़ें : 

Love Affair : प्रेमी का इंतजार करती रही गर्लफ्रेंड, घरवाले जंगल लेकर गए और फिर...

क्या बोले जिला SP ?

मैहर के SP सुधीर अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से रंजिश थी जिसके चलते विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें : 

4 मिनट ! मर्डर करते हुए पापा ने बेटे का बनाया वीडियो, बीवी को करना था 'खुश'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com