विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

REEL की सनक: Video बनने के लिए युवक ने स्विमिंग पुल में लगाई उल्टी छलांग; गार्ड की सूझबूझ से मौत के मुंह से ऐसे आया बाहर

Swimming pool : रील-रील... और रील. पता नहीं रील के चलते कितनी बार युवा अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं. इसे रील का खुमार कहें या पागलपन. लेकिन जो भी कहें ये बहुत ही खतरनाक है. रीलबाजी के चक्कर में एक युवक की जान बड़ी मुश्किल से बची है. थोड़ा खुद की सुरक्षा का ध्यान रखें.

REEL की सनक:  Video बनने के लिए युवक ने स्विमिंग पुल में लगाई उल्टी छलांग; गार्ड की सूझबूझ से मौत के मुंह से ऐसे आया बाहर

Swimming pool News : सोशल मीडिया और न्यू मीडिया के दौर में एक शब्द खूब चर्चा में है. वो है रील... खास तौर पर युवा वर्ग इसके जद में और भी जकड़ा हुआ है. कई बार रील के चक्कर में युवा अपनी जान की बाजी तक लगा देते हैं. मौत के मुंह तक पहुंच जाते हैं. यदि आपके अंदर भी रील का ऐसा खुमार है, तो थोड़ा सावधान रहिए. रील का शौक उतना रखिए जितना जरूरी है. अपनी जान को जोखिम में मत डालिए. 

रील बनाने को लेकर एक ऐसा ही मामला सामने आया है शाजापुर जिले के शुजालपुर से. जहां  स्विमिंग पुल में एक बड़ा हादसा होने से टल गया, यहां पर तैराकी करने आया एक युवक अचानक पानी में डूबने लगा, जिसे स्विमिंग पुल कर्मचारियों ने तत्काल पुल से बाहर निकाला. सीपीआर देकर उसकी जान बचाई. पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.

मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल पानी से बाहर निकाला

नगर पालिका द्वारा बनाए गए स्विमिंग पुल में 4 फीट और इससे ज्यादा गहराई का स्विमिंग पुल वर्तमान में एक प्राइवेट एजेंसी संचालित कर रही है. यहां दोस्तो के साथ रायपुर गांव से आए सुमित राजपूत नामक युवक ने वीडियो बनाने के लिए पानी में उल्टा जंप लगाया. इस दौरान उसका साथी वीडियो शूट कर रहा था. लेकिन पानी में कूदते ही वह डूबने लगा जिसे स्विमिंग पूल पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल पानी से बाहर निकाला, युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका उपचार जारी है.

ये भी पढ़ें- शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन के बैकग्राउंड चेक की बढ़ी डिमांड, राजा रघुवंशी के परिवार ने भी किया था 'डिटेक्टिव गुरू' को फोन!

ये भी पढ़ें- Mauganj News: फर्जी अपहरण की कहानी; बेटे के झूठ से मचा था हड़कंप, मां ने खोल दी ये पोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com