विज्ञापन

पति के साथ पहुंची पत्नी ने सराफा दुकान से चुराया सोने का टॉप्स, पुलिस से बोला- पत्नी मानसिक रूप से बीमार है

एक महिला ने सोने का टॉप्स चोरी कर लिया. सीसीटीवी फुटेज में महिला को टॉप्स चोरी करते हुए देखा गया. दुकानदार ने पुलिस में शिकायत की तो पति टॉप्स लेकर थाने पहुंच गया.

पति के साथ पहुंची पत्नी ने सराफा दुकान से चुराया सोने का टॉप्स, पुलिस से बोला- पत्नी मानसिक रूप से बीमार है

शिवपुरी शहर के सर्राफा व्यवसाय क्षेत्र में एक सराफा दुकान पर चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. पति पत्नी सोने के जेवर खरीदने पहुंचे थे. इस दौरान पत्नी सोने का टॉप्स चोरी करके पति के साथ घर लौट गई. मामला जब सर्राफा व्यवसाई थाने लेकर पहुंचा और सीसीटीवी वीडियो पति के सामने रखा तो आधे घंटे में ही पति ने सोने का टॉप्स दुकानदार को सौंप दिया और बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार है.

जानकारी के अनुसार, सराफा बाजार स्थित नवाब सर्राफ की दुकान पर सेल्समैन ग्राहकों को जेवरात दिखा रहा था. इसी दौरान एक महिला को सोने के टॉप्स दिखाए जा रहे थे. तभी पीछे खड़ी एक अन्य महिला ने ट्रे में रखा एक टॉप्स उठाकर चुपचाप अपनी डिब्बी में रख लिया.

पति बोला- मेरी पत्नी का दिमाग खराब

कुछ देर बाद जब सेल्समैन ने जेवर की जांच की तो एक टॉप्स कम मिला. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें महिला को टॉप्स उठाते हुए साफ देखा गया. घटना की जानकारी मिलते ही सराफा बाजार में हलचल मच गई और यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया.

पत्नी के साथ पहुंचा थाने

मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. लगभग आधे घंटे बाद वन विहार निवासी राकेश शर्मा अपनी पत्नी ज्योति के साथ कोतवाली पहुंचे और सोने का टॉप्स पुलिस को सौंपते हुए महिला के पति ने कहा मेरी पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ है. राकेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उनका इलाज चल रहा है.

बीमार होने के डॉक्यूमेंट्स पुलिस को सौंपे

उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी के पुराने टॉप्स ठीक कराने दुकान आए थे और पत्नी को बाहर खड़ा किया था, लेकिन वह पीछे से दुकान के अंदर आ गई और यह घटना हो गई. पति ने अपनी पत्नी के मानसिक रूप से बीमार होने के दस्तावेज थाने में प्रस्तुत किए. सर्राफा व्यवसाय ने उसे और उसकी पत्नी को माफ करने की बात कही, तब जाकर पुलिस ने पति-पत्नी को घर जाने दिया.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close