विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2025

जमीन विवाद में महिला से 15 लोगों ने की मारपीट, मां और नौकर को भी नहीं बख्शा

Sagar Land Dispute: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जमीन विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. खमरिया गांव में गुरुवार को एक जमीनी विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ. आरोप है कि 15 लोगों ने महिला संगीता सिंह पर हमला किया, उनकी मां ममता दांगी और नौकर मयंक साहू को भी पीटा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जमीन विवाद में महिला से 15 लोगों ने की मारपीट, मां और नौकर को भी नहीं बख्शा

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जमीन विवाद में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. रहली थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में गुरुवार को एक जमीनी विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ. खेत पर बाउंड्री बनवा रही महिला के साथ उसके परिजनों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसकी मां और नौकर पर भी हमला कर दिया. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया संगीता सिंह (पिता स्वर्गीय बलवंत सिंह दांगी, उम्र 49 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 2 खमरिया रोड, हाल निवासी मनोरमा कॉलोनी, थाना गोपालगंज, सागर ने रहली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गुरुवार 13 जून को अपने खमरिया स्थित खेत पर बाउंड्री निर्माण कार्य करवा रही थीं. उन्होंने इसकी सूचना पूर्व में पुलिस को भी दी थी. 

15 लोगों ने किया हमला

पीड़िता ने बताया कि करीब 15 लोगों ने उन पर हमला किया. दोपहर करीब 3:45 बजे उसके परिवार के पूरन दांगी, प्रताप दांगी, संध्या दांगी, रोशनी दांगी, नीतू दांगी, प्रवेशरानी दांगी, प्रभारानी दांगी, राधा दांगी, जितेंद्र दांगी, सोहन दांगी, अनूप दांगी, रश्मि दांगी, रघु दांगी, अंश दांगी और सीताराम गुप्ता मौके पर पहुंचे और जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौच करने लगे. संगीता ने विरोध किया तो प्रवेशरानी और नीतू दांगी ने उसे जमीन पर पटक दिया और सभी ने मिलकर लात-घूंसों और पत्थरों से हमला कर दिया. इस हमले में संगीता को हाथ, कंधे, नाक, सिर और गालों में गंभीर चोटें आईं. 

मां और नौकर को भी नहीं छोड़ा, डायमंड लॉकेट और मोबाइल छीना

संगीता ने बताया कि जब उसकी मां ममता दांगी उसे बचाने आईं तो पूरन दांगी ने लाठी से उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उन्हें हाथ, कंधे, सिर और घुटनों पर चोटें आईं. वहीं, बचाव में आए घरेलू नौकर मयंक साहू को भी आरोपियों ने पीटा, जिससे उसकी कमर और कलाई में चोट आई. 

पीड़िता ने बताया कि इस झड़प के दौरान महेंद्र नामक युवक ने उसके गले से डायमंड का लॉकेट और मोबाइल (सैमसंग कंपनी) छीन लिया और मौके से फरार हो गया. जाते-जाते हमलावरों ने धमकी दी कि यदि दोबारा जमीन पर आए तो जान से खत्म कर देंगे. 

घायल अवस्था में संगीता सिंह अपनी मां ममता दांगी और नौकर मयंक साहू के साथ थाना रहली पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com