विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

पति से गुफ्तगू युवती को पड़ी भारी, पत्नी ने बीच बाजार में पकड़े बाल और जमकर की पिटाई

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दो महिलाओं के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ, जिसमें एक महिला ने दूसरी युवती के बाल पकड़कर थप्पड़ों की बरसात कर दी.

पति से गुफ्तगू युवती को पड़ी भारी, पत्नी ने बीच बाजार में पकड़े बाल और जमकर की पिटाई

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक मामला सामने आया है, जहां दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं. जिले की लल्ली चौक पर मंगलवार को दो महिलाओं के बीच जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ. इस दौरान भीड़ जमा हो गई. मारपीट की वजह पति से गुफ्तगू की बात सामने आई है.

दरअसल, एक महिला को यह बात बिल्कुल रास नहीं आई कि बार-बार मना करने के बावजूद युवती उसके पति से बात कर रही थी. बातों की यह चिंगारी कब थप्पड़ों की बिजली बन गई, किसी को खबर नहीं लगी.

बाल पकड़कर पीटा

जैसे ही महिला ने युवती को लल्ली चौक में देखा तो गुस्से से वह लाल हो गई. उसने युवती के बाल पकड़े और जमकर थप्पड़ों की बरसात शुरू कर दी. हैरानी की बात ये रही कि तमाशबीन बने लोग इस ड्रामे का देख रहे थे और वीडियो बनाने में मशगूल थे. इस दौरान कोई बीच-बचाव को आगे नहीं आया.

जब मारपीट हद से ज्यादा बढ़ गई, तब जाकर कुछ लोगों ने मामला शांत कराया. हालांकि इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की गई है, लेकिन लल्ली चौक पर हुए इस नाटकीय घटनाक्रम ने कुछ देर के लिए पूरा बाजार रोक दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

ये भी पढ़ें- बड़ा खुलासा! राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपियों ने कबूला जुर्म, सोनम को लेकर खोले कई बड़े राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com