विज्ञापन

MP: पति ने चरित्र शंका में पत्नी की हत्या की, बच्चों को तालाब में फेंका; बेटी की मौत

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के झलारिया गांव में सुनील चौहान ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने अपने 11 साल की बेटी और 8 साल के बेटे को हिंगोनिया तालाब में फेंक दिया.

बेटी और पत्नी की मौत, बच्चा बच गया.
NDTV

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. एक पति ने अपनी पत्नी की चरित्र शंका में चाकू गोदकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपने दोनों बच्चों को तालाब में फेंक दिया, जिसमें 11 साल की बच्ची की मौत हो गई. वहीं, 8 साल के बेटे ने सूझबूझ से अपनी जान बचा ली.

दरअसल, मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र के झलारिया गांव का है. जब बेटा तालाब से निकला तो वह गांव वालों के पास पहुंचा और घटना के बारे में जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई.

कई घंटे रेस्क्यू के बाद मिला बच्ची का शव

पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने कई घंटे तक बच्ची की तलाश में हिंगोनिया तालाब में रेस्क्यू चलाया और उसका शव बरामद किया. सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता सुनील चौहान को हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने हत्या और बच्चों को तालाब में फेंकने के मामले में जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में चरित्र शंका को हत्या की वजह बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- जबलपुर के रेस्तरां में युवती को बार-बार गोदा, किचन में ही कर दी हत्या; CCTV में कैद हुई वारदात

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close