विज्ञापन
This Article is From May 20, 2024

Narmada Parikrama: कौन है नन्ही नैनेश्वरी, नर्मदा परिक्रमा पर निकली 5 वर्षीय मासूम, 5 माह में तय की 3 हजार किमी की दूरी

Ma Narmada Prikarma: नन्हीं नैनेश्वरी की नर्मदा भक्ति और आस्था हर किसी को हैरान कर रही है. खेलने-कूदने की उम्र में प्रतिदिन 30 से 40 किमी पैदल चलकर नर्मदा परिक्रमा कर रही 5 वर्षीय मासूम करीब 3 हजार किमी का सफर पूरा कर चुकी है और अभी उसकी यात्रा में 750 किमी की यात्रा शेष है.

Narmada Parikrama: कौन है नन्ही नैनेश्वरी, नर्मदा परिक्रमा पर निकली 5 वर्षीय मासूम, 5 माह में तय की 3 हजार किमी की दूरी
नर्मदा यात्रा पर निकली नन्हीं नैनेश्वरी

Nasik Girl Naineshwari: महाराष्ट्र के नासिक जिले की 5 वर्षीय नन्ही नैनेश्वरी नर्मदापुरम जिले में चर्चा का विषय बन गई है. छोटी सी उम्र में पहाड़ उठाने से संकल्प को पूरा करने नर्मदा परिक्रमा के लिए अपने माता-पिता के साथ मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा के लिए निकली नन्हीं नैनेश्वरी सोमवार को जिले की सिवनी मालवा तहसील स्थित नर्मदा मंदिर पहुंच गई

नन्हीं नैनेश्वरी की नर्मदा भक्ति और आस्था हर किसी को हैरान कर रही है. खेलने-कूदने की उम्र में प्रतिदिन 30 से 40 किमी पैदल चलकर नर्मदा परिक्रमा कर रही 5 वर्षीय मासूम करीब 3 हजार किमी का सफर पूरा कर चुकी है और अभी उसकी यात्रा में 750 किमी की यात्रा शेष है.

पिछले साल मां-बाप के साथ नर्मदा यात्रा पर निकली थी नैनेश्वरी

नन्ही नैनेश्वरी बताती है कि पिछले साल उसके पिता नर्मदा परिक्रमा पर निकले थे, जिसके बाद उसने त्रयम्बकेश्वर में भगवान भोलेनाथ से पिता की सलामती की मन्नत मांगी थी. पिता के सही सलामत नर्मदा परिक्रमा करके घर वापस आने पर नैनेश्वरी ने नर्मदा परिक्रमा करने का संकल्प लिया था, इसके बाद नैनेश्वरी नर्मदा परिक्रमा करने के लिए निकल पड़ी.

6 माह पहले नैनेश्वरी ने ओंकारेश्वर से शुरू की थी नर्मदा परिक्रमा 

नैनेश्वरी की मां पूजा और पिता वालू दामू बताते हैं कि ओंकारेश्वर से उन्होंने परिक्रमा प्रारंभ की थी, जिसे पूरे  6 माह पूर्ण हो गए. उन्होंने बताया कि छोटी बच्ची के साथ परिक्रमा करने में बहुत मजा आ रहा है. नैनेश्वरी के पैरेंट्स ने बताया कि, हम थक जाते हैं, लेकिन बच्ची नहीं थकती है.

देखते बनती है नर्मदा परिक्रमा पर निकली नैनेश्वरी की इच्छाशक्ति

गौरतलब है रोजाना अनेकों लोग नर्मदा परिक्रमा के लिए नर्मदा पुरम  से गुजरते हैं, लेकिन नन्ही नैनेश्वरी की श्रद्धा-भक्ति देखते ही बनती है. नर्मदापुरम से गुजर रही नैनेश्वरी की मां नर्मदा की भक्ति को देखकर सभी हैरान रह जाते हैं. छोटी सी उम्र में कठिन साधना कर नैनेश्वरी अंतिम पड़ाव पर हैं.

ये भी पढ़ें-Shefali Jariwala: महाकाल के दरबार मे एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला, भस्म आरती में हुईं शामिल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com