विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2024

बीवी ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो पति ने बेरहमी से किया कत्ल, पुलिस ने लिया हिरासत में 

शहडोल जिले के सेमरा गांव में चंदा उर्फ राजकुमारी अपने पति गयादीन के साथ रहती थी. आरोपी पति को शराब की लत थी. आरोपी पति अक्सर शराब के नशे में अपनी बीवी चंदा उर्फ राजकुमारी से लड़ाई झगड़ा करता रहता था. वारदात के दिन भी शराबी पति ने अपनी बीवी से पैसों की मांग की लेकिन बीवी ने पैसे देने से इंकार कर दिया.

बीवी ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो पति ने बेरहमी से किया कत्ल, पुलिस ने लिया हिरासत में 
बीवी ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो पति ने बेरहमी से किया कत्ल, पुलिस ने लिया हिरासत में

शहडोल में एक पत्नी को शराब के पैसे देने से मना करना जानलेवा साबित हो गया. इस बात से नाराज में पति ने अपनी बीवी को पहले डंडे से पीटा. आरोपी का इतने में भी मन नहीं भरा तो उसने बीवी को फावड़े से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. जिसके बाद आनन फानन में महिला को इलाज के लिए अपस्ताल भेजा गया. लेकिन इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई. सनसनीखेज घटना शहडोल जिले के बुढार थाना के सेमरा गांव की है. दरअसल, आरोपी पति को शराब पीने की आदत थी. वह अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नीसे विवाद किया करता था. वहीं, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. 

जानिए क्या है मामला? 

शहडोल जिले के सेमरा गांव में चंदा उर्फ राजकुमारी अपने पति गयादीन के साथ रहती थी. आरोपी पति को शराब की लत थी. आरोपी पति अक्सर शराब के नशे में अपनी बीवी चंदा उर्फ राजकुमारी से लड़ाई झगड़ा करता रहता था. पति की हरकत से परिवार के लोग काफी परेशान रहते थे. आरोपी पति अक्सर शराब पीने के लिए अपनी बीवी से पैसों की मांग करता था. वारदात के दिन भी आरोपी पति ने शराब के लिए अपनी बीवी से पैसे मांगे, लेकिन बीवी ने आरोपी को पैसे देने से इंकार कर दिया. 

ये भी पढ़ें Sheopur : 300 गायों को हांकते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस विधायक, बोले- प्रबंध नहीं किया तो अगली बार करूंगा...

पुलिस ने किया गिरफ्तार 

आरोपी को यह बात इस कदर नागवारा गुजरी कि वह तैश में आ गया. इसके बाद आरोपी ने डंडे से अपनी बीवी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इसके बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने उसने पास में रखे फावड़े से बीवी के शरीर पर ताबड़तोड़ कई बार किए. जिससे वह लहूलुहान हो गई. इस बीच हो हल्ला सुनकर पड़ोसियों ने बीच बचाव कर मामले के जानकरी पुलिस को दी. मौके पर पहुंचीं पुलिस ने महिला को नाजुक हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था. जंहा इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस मामले में पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. 

ये भी पढ़ें Bhopal : डॉग बाइट से बच्चे की मौत के बाद सीएम हुए सख्त, ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अफसरों को दिए ये निर्देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com