गेहूं खरीदी शुरू न होने पर किसानों का चक्काजाम, PCC चीफ जीतू पटवारी का सरकार पर तंज; सागर कलेक्टर को लगाया कॉल

Gehu Kharidi 2026: सागर में गेहूं खरीदी केंद्र शुरू न होने से किसानों ने सागर‑बीना रोड पर चक्काजाम किया. PCC चीफ जीतू पटवारी मौके पर पहुंचे और प्रशासन से बात की.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
गेहूं खरीदी न होने से भड़के किसान, सागर‑बीना रोड जाम; PCC चीफ जीतू पटवारी मौके पर

MP Gehu Kharidi 2026: मध्यप्रदेश के सागर जिले में गेहूं खरीदी शुरू न होने से नाराज किसानों का आक्रोश बुधवार को सड़कों पर नजर आया. कृषि उपज मंडी में खरीदी केंद्र शुरू न होने के कारण सैकड़ों किसानों ने सागर‑बीना रोड पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. किसानों का कहना है कि शासन ने तय तारीख से खरीदी शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन अव्यवस्था और हम्मालों की हड़ताल के चलते तुलाई तक शुरू नहीं हो सकी. इसी बीच PCC चीफ जीतू पटवारी किसानों के बीच पहुंचे और प्रशासन से तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की.

पहले देखिए PCC चीफ ने कलेक्टर को फोन पर क्या कहा?

Advertisement

मंडी में पहुंचकर जीतू पटवारी ने सागर कलेक्टर संदीप जीआर से फोन पर बात की और तत्काल गेहूं खरीदी केंद्र शुरू कराने के निर्देश देने की मांग की. पटवारी ने कहा कि किसानों को समय पर फसल बेचने का अधिकार है और इसमें किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

मंडी के बाहर चक्काजाम, यातायात प्रभावित

सागर‑बीना रोड स्थित कृषि उपज मंडी के बाहर उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब गेहूं खरीदी शुरू न होने से परेशान किसानों ने सड़क जाम कर दी. चक्काजाम के चलते कुछ देर के लिए सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया.

किसानों का आरोप, फसल खुले में पड़ी

किसानों का कहना है कि शासन द्वारा आज से गेहूं खरीदी शुरू किए जाने की घोषणा की गई थी. किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच गए, लेकिन हम्मालों की हड़ताल के कारण तुलाई कार्य शुरू नहीं हो सका. इसके चलते मंडी में गेहूं की ढेरियां लग गई हैं और फसल खुले में पड़ी होने से उसके खराब होने का खतरा बढ़ता जा रहा है. किसानों ने कहा कि यदि जल्द खरीदी शुरू नहीं हुई तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

Advertisement

PCC चीफ जीतू पटवारी को रोका, पहुंचे मंडी

इसी दौरान भोपाल से छतरपुर जा रहे PCC चीफ जीतू पटवारी को किसानों ने खुरई रोड पर रोक लिया. किसानों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया. किसानों की बात सुनने के बाद पटवारी उनके साथ मंडी पहुंचे और वहां मौजूद किसानों से चर्चा की. उन्होंने मौके पर हालात का जायजा लिया और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए.

सरकार पर निशाना, आंदोलन की चेतावनी

PCC चीफ ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार किसानों के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है, इसी वजह से किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खरीदी व्यवस्था शुरू नहीं की गई तो कांग्रेस किसानों के समर्थन में बड़ा आंदोलन करेगी.

Advertisement

प्रशासन ने दिया आश्वासन

घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया है और जल्द व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया गया है. फिलहाल यह देखना होगा कि गेहूं खरीदी कब से सुचारू रूप से शुरू हो पाती है और किसानों की समस्याओं का समाधान कितनी जल्दी होता है.

यह भी पढ़ें : MP में गेहूं खरीदी आज से शुरू; किसानों से MSP का वादा, उपार्जन केन्द्रों पर अन्नदाताओं के लिए कैसी है व्यवस्था

यह भी पढ़ें : सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा के हैं खूब चर्चे; रात्रिकालीन चौपाल में देर रात तक जनता की शिकायतें सुनते हैं साहब

यह भी पढ़ें : राजनांदगांव पुलिस पैसे का लेनदेन! रिश्वत लेते कॉन्स्टेबल का Video Viral, डोंगरगढ़ थाने से ASI समेत दो सस्पेंड

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: अप्रैल में भी मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त?

Topics mentioned in this article