विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2026

MP Weather: गुना के 15 गांवों में ग‍िरे ओले, मध्‍य प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी, IMD ने जारी क‍िया अलर्ट

मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदला हुआ है. कई संभागों में बादल, हल्की बारिश और ओलावृष्टि की आशंका बनी हुई है. तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ी है और मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

MP Weather: गुना के 15 गांवों में ग‍िरे ओले, मध्‍य प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी, IMD ने जारी क‍िया अलर्ट

मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई संभागों में मौसम का मिज़ाज बदला हुआ नजर आ रहा है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में बादल छाए हुए हैं, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं.

ओलावृष्टि की आशंका, अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है. इससे खासतौर पर किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है. विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे बेहद अहम हैं और इस दौरान मौसम अस्थिर बना रह सकता है.

तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन

प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है. ठंडी हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है.

27 जनवरी को भी दिखा असर

गौरतलब है कि 27 जनवरी को भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का दौर देखने को मिला था, जिससे सर्दी का असर तेज हो गया और खेत-खलियानों में फसलों को काफी नुकसान हुआ. 

ग्राउंड ज़ीरो से रिपोर्ट: गुना में ओलावृष्टि से भारी नुकसान

गुना जिले में मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. जिले के करीब 15 से अधिक गांवों में ओले गिरने की सूचना है. कई इलाकों में गेहूं की खड़ी फसल खेतों में गिर गई, जबकि धनिया की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है.

NDTV की टीम ने ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचकर किसानों से हालात जाने. किसानों ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे अचानक पहले ओले गिरे, फिर तेज बारिश शुरू हो गई. इससे धनिया की फसल तीन खेतों में पूरी तरह बिछ गई और कई जगह से टूट गई, जिससे फसल पूरी तरह खराब हो गई.

किसानों का कहना है कि पटवारी से फोन पर बात हुई है, जिन्होंने दो-तीन दिन बाद मौके पर आने की बात कही है. वहीं किसानों ने यह भी बताया कि पिछली बार मक्का की फसल खराब होने पर अब तक मुआवजा नहीं मिला, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है. 


ये भी पढ़ें: देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह पहुंचे ओलावृष्टि प्रभावित इलाके, गांव-गांव घूमकर देखा बर्बादी का मंजर; किसानों से की चर्चा, होगा सर्वे

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com