विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2025

शर्मनाक! मां को पिटवाया - बेटी को खंभे से बंधवाया, पुलिस ने छुड़वाया, डबरा में जो कुछ हुआ जानिए यहां

Gwalior News: डबरा की कमलेश्वर कॉलोनी में सराफा कारोबारी विजय सर्राफ ने लीला शर्मा और नेहा शर्मा के आधे मकान को खरीदा था. जिसका मामला कोर्ट में भी चल रहा है. बताया जा रहा है इसी विवाद को लेकर ये घटना हुई है.

शर्मनाक! मां को पिटवाया - बेटी को खंभे से बंधवाया, पुलिस ने छुड़वाया, डबरा में जो कुछ हुआ जानिए यहां
Gwalior Crime News: युवती को खंभे से बांधकर पीटा

Viral Video: ग्वालियर (Gwalior) के डबरा (Dabra) कस्बे मे मानवता को शर्मसार करने और दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. इस मामले ने शर्मनाक हरकत को उजागर किया है. दरअसल डबरा की कमलेश्वर कॉलोनी में एक महिला और उसकी बेटियों ने अपने घर के सामने स्थित एक मंदिर में दर्शन करने आई सराफा कारोबारी की पत्नी पर पथराव कर दिया था. पथराव के बाद मौके पर पहुंचे सराफ कारोबारी के कर्मचारियों ने महिला और उसकी बेटी को खंभे से बांध दिया. बताया जा रहा है कि उनके साथ मारपीट भी हुई. वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने युवती व महिला छुड़ाया और थाने पहुंचाया. सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में सराफा कारोबारी उनकी पत्नी सहित 15 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. विवाद का कारण संपत्ति का बताया जा रहा है.

ऐसे समझें पूरा घटनाक्रम

प्राप्त जानकारी के अनुसार सराफा कारोबारी विजय अग्रवाल की पत्नी कुक्की अग्रवाल पास ही स्थित मंदिर में पूजा और दर्शन करने गई हुई थीं. वह मंदिर में अंदर जा ही रही थीं कि मंदिर के सामने स्थित घर में रहने वाली लीला शर्मा नामक महिला ने अपनी बेटी गौरी और नेहा के साथ मिलकर पथराव शुरू कर दिया. पथराव में कारोबारी की पत्नी को चोटें लगीं और वे घायल हो गईं. वह थाने पहुंचकर मामला दर्ज करा ही रही थी कि उसी वक्त कारोबारी के कुछ कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए तो उन पर भी पथराव करने की कोशिश की गई.

इसके बाद कर्मचारियों ने महिला को जमीन पर बांध कर डाल दिया. साथ ही एक युवती को खंभे से बांध दिया. घटना के वीडियो वायरल होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने युवती व महिला को छुड़ाया और दोनों को थाने लेकर आई. पुलिस ने इस मामले में लीला शर्मा के बेटे कृष्णा शर्मा की शिकायत पर सराफा कारोबारी विजय अग्रवाल, कुक्की अग्रवाल और उनके कर्मचारियों सहित 15 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है.

सप्ताह भर मे महिला और उसके परिजनों का यह दूसरा मामला हैं. बीते 16 जनवरी को कमलेश्वर कॉलोनी निवासी शैलेंद्र सिंह अपने प्लॉट की सफाई कराने पहुंचे थे. इसी दौरान महिला लीला शर्मा और उसकी बेटी नेहा, गौरी व बेटा कृष्णा ने मिलकर छत से पथराव कर दिया था. इस हमले में 4 राहगीर घायल हो गए थे. तब भी  पुलिस ने चारों पर मामला दर्ज किया था.

कारोबारी वाले मामले में पुलिस ने लिया यह एक्शन

टीआई यशवंत गोयल ने बताया कि महिला और उसकी बेटी के साथ बंधक बनाकर मारपीट की शिकायत पर सराफा कारोबारी की पत्नी सहित 15 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. वहीं सराफा कारोबारी की की पत्नी ने भी महिला और उसकी बेटी पर पथराव करने के आरोप लगाए हैं.

यह भी पढ़ें : 8 हजार वर्कर्स के चेहरे पर मुस्कान, CM ने कहा- JC मिल श्रमिकों का भुगतान फाइनल स्तर पर, नए रोजगार भी

यह भी पढ़ें : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के 10 साल, 8 मार्च तक होंगे कार्यक्रम, इस योजना के बारे में जानिए सबकुछ

यह भी पढ़ें : आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पदों पर आई बंपर वैकेंसी, यहां देखें-नोटिफिकेशन से आवेदन तक पूरी डीटेल्स

यह भी पढ़ें : PM Awas Yojana: सर्वे शुरू, ग्रामीण परिवार इस तरीख तक कर सकते हैं आवेदन, आवास प्लस 2.0 App का उठाएं लाभ

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com