विदिशा : महिला के साथ छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, बीच चौराहे पर जमकर की धुनाई

विदिशा में एक महिला एक मनचले की अश्लील बातों और छेड़छाड़ से काफी परेशान हो गई थी. जिसके बाद उसने इस मनचले व्यक्ति को सबक सिखा दिया.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
विदिशा:

एक महिला के साथ छेड़छाड़ करना एक आदमी को महंगा पड़ गया. महिला ने छेड़छाड़ करने वाले आदमी को बीच चौराहे पर जमकर पीटा.

इस महिला ने बताया कि ये आदमी काफी समय से उसे परेशान कर रहा था. इसे कहीं से इस महिला का नंबर मिल गया था जिसके बाद ये फोन पर भी महिला को लगातार परेशान करने लगा. महिला ने बताया कि ये महिला को हर दिन फोन करके अश्लील बातें करता था और घर से आते जाते इस पर कमेंट भी करता था. इससे परेशान होकर महिला ने इसे अच्छा सबक सिखा दिया.

Advertisement

मनचले को सबक सिखाती महिला (फाइल फोटो)


ये घटना विदिशा के मांधवगंज चौराहे की है. महिला ने इस आदमी को बीच चौराहे पर पीटने के बाद इसके खिलाफ कोतवाली में शिकायत करने की बात कही है. इस दौरान माधवगंज चौराहे पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई.

Topics mentioned in this article