विज्ञापन

विदिशा में मां और दो मासूम बेटियों की संदिग्ध हालत में मौत से परिवार तवाह, दूधमुंही बच्ची-पति का बुरा हाल

विदिशा के काछी मोहल्‍ले में मां और दो मासूम बेटियों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. अब घर में सिर्फ 7 महीने की बेटी और उसका पिता बचा है. पुल‍िस की शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है. 

विदिशा में मां और दो मासूम बेटियों की संदिग्ध हालत में मौत से परिवार तवाह, दूधमुंही बच्ची-पति का बुरा हाल
vidisha mother and two daughters suspicious death.

मध्‍य प्रदेश के विदिशा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले काछी मोहल्ले में एक मां और उसकी दो मासूम बेटियों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. मृतकों में वर्षा दांगी, उसकी 12 साल की बेटी शानवी और 9 साल की मासूम बेटी सेजल शामिल हैं. 

तीनों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होने की आशंका जताई जा रही है. इस हृदयविदारक घटना के बाद अब परिवार में एक सात महीने की दूधमुंही बच्ची और उसका पिता रितेश दांगी ही बचा है. घटना के बाद से गांव में भी मातम पसरा हुआ है. 

एक बेटी की घर में ही हुई मौत 

यह दर्दनाक घटना 24 अगस्‍त की शाम की है. रितेश के छोटे भाई नीलेश के ने पुलिस को बताया कि जब वह घर पहुंचे तो भाभी वर्षा को और शानवी को उल्टियां हो रही थीं, पास में ही 9 साल की सेजल अचेत पड़ी थी. आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सेजल को मृत घोषित कर दिया. इसके कुछ ही देर बाद शानवी और वर्षा की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. 

जहरीला पदार्थ खाने की आशंका 

महिला वर्षा और उसकी दो बेटियों की मौत का सभी कारण अभी सामने नहीं आया है. पुलिस की शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, परिजनों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. घटना के बाद मंगलवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए. जिसके बाद उनका अंतिम संस्‍कार कर द‍िया गया. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा, जिसके आधार पर मामले की जांच की जाएगी. फिलहाल हर एंगल खंगाला जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close