Audio: 'मर जाओगे तो बीबी बच्चे क्या करेंगे', वनकर्मी को धमकी, वकील बोला- MP के बॉस से मेरे संबंध, सुने बातचीत

MP Crime News: वनकर्मी को धमकाने का यह मामला विदिशा की लटेरी तहसील के ग्राम आलमपुर है. ऑडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने नाकेदार नारायण जोशी को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins

Vidisha News: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में वन विभाग के कर्मचारी को धमकी देने का मामला सामने आया है. कर्मचारी को यह धमकी एक वकील द्वारा दी जा रही है. जिसमें वह कर्मचारी की हत्या होने की बात कहता सुनाई दे रहा है. वायरल ऑडियो में कथित वकील कर्मचारी से कह रहा है कि अगर, आप निपट जाओगे तो बीबी-बच्चे क्या करेंगे. अब खेत की तरफ मत जाना. अपने आप को एडवोकेट बताने वाला देव ठाकरे ऑडियो में कह रहा है कि उसके भोपाल के पीसीसीएफ असीम श्रीवास्तव और विदिशा डीएफओ हेमंत यादव से सीधे संबंध हैं. एमपी के बॉस को भी में जानता हूं. 

दअरसल,  यह मामला विदिशा की लटेरी तहसील के ग्राम आलमपुर है. ऑडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने नाकेदार नारायण जोशी को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है. बताया गया कि लटेरी रेंज में पदस्थ नाकेदार नारायण जोशी ने वन भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी किया था. इसी नोटिस के बाद एक ऑडियो सामने आया, जिसमें खुद को एडवोकेट बताने वाले देव ठाकरे वनकर्मी को धमकी देते सुनाई दे रहे हैं. 

'सेक्स' के धंधे से रईस बनी सगी बहनें अमरीन-आफरीन कौन? चंदन ने बदला धर्म, गुजरात-मुंबई से जुड़े तार

पढ़ें वकील और वन विभाग के कर्मचारी की बातचीत 

वकील-  आप समझ लो, हमारे खेत पर मत जाना, मेरी बात समझ लो 

कर्मचारी- घर के हिसाब से भी न जााएं 

वकील- घर के हिसाब से चले जाओ, होरा खाके आओ, बालें खाके आओ, सब खाके आ जाओ 

कर्मचारी- जी जी, बस बिल्कुल बेफिक्र रहिए आप

वकील- मेरी बात को समझो, हम आपको बताएंगे क्या करना है, आपको जो सेवा पाने चाहिए हम बताएंगे 

कर्मचारी- जी, जी वकील साहब, कुछ नहीं चहिए, कुछ भी नहीं चहिए 

वकील- डायन भी एक घर छोड़कर चलती है 

कर्मचारी- वकील साहब आपसे निवेदन कर रहा हूं, हमें पता होता, हंसते हुए हमें पता ही नही है,  अपनी अभी मुलकात हुई है, तो फिर आप बेफिक्र रहो. जैसे हमारे लिए  देव नारायण शर्मा जी है वैसे ही आप हो. 

वकील-  देव नारायण शर्मा जी हैं, हेमंत यादव जी हैं, उनसे मेरे घरेलू संबंध हैं. आपके भोपाल में आसिम श्रीवास्तव़, पूरे एमपी के बॉस उनके साथ भी मेरे घरेलू संबंध हैं.

Advertisement

कर्मचारी- अरे आप बेफिक्र रहो साहब, कोई दिक्कत नहीं है 

वकील-  आप नोटिस देकर आए, तो मेरा दिमाग फिर गया, मैं कल से फोन लगा रहा हूं, बात हो जाए. नोटिस देने का अधिकार आपको नहीं है, डीएफओ दे सकता है.  

कर्मचारी- मैं तो कोई जानकार नहीं हूं, आपने नोटिस देखा होगा, पढ़ा होगा. मेरे कहीं हस्ताक्षर नहीं है

VIDEO: 'मेरे भइया से दूर हट जा...' यह कहकर युवक पर टूट पड़ी युवती, बीच सड़क की चांटे और चप्पल की बरसात 

Advertisement

वकील- आपके खिलाफ सबूत आ गए थे, तभी मैंने पंडित जी से बोला कि आपके पहचान के हैं तो बता दो, आपने बहुत घूस ली है, मेरे पास लोगों के फोन आते थे. सरगा, धड़गा सब मेरे पास है. आप हमें मत बताना. हम तो सिर्फ इनता कह रहे हैं कि हमें मत छेड़ना. 

कर्मचरी- अरे, हम तो आपके छोटे भाई हैं   

वकील- छोटे भाई हो, लेकिन उसी तरह से रहना,

कर्मचारी- बिल्कुल साहब, बिल्कुल, हमें जानकारी नहीं थी, अब आप एक बात बताओ कि अगर मैं वहां गया तो घर के हिसाब से भी वहां न जाऊं

Advertisement

वकील-  घर के हिसाब से भी मत जाना, हमने अपने बंदो से बोल दिया है, निपट जाओगे आप, मर जाओगे आप. आप मर गए तो फिर आपके बीबी-बच्चे क्या करेंगे. 

कर्मचारी- ठीक, ठीक, साहब ठीक 

वकील-  दिक्कत में आ जाओगे, पहले आदमी के बारे में पता कर लेना चाहिए, कौन है क्या नहीं है. दिक्कत में ला दूंगा. 

कर्मचारी- जी, साहब जी, बिल्कुल  

सरोगेसी के लिए आई महिला को डॉक्टर ने इंदौर में 8 महीने बंधक बनाकर किया रेप, CCTV से रखता था नजर

वकील- आपको कोई कहीं कोई दिक्कत आए तो मुझे बताना, नंबर सेव कर लेना. आपका आसिम श्रीवास्तव भोपाल में बैठा है उससे मेरे घरेलू संबंध है. हेमंत यादव (विदिशा डीएफओ) जो लौंडा है वो भी अच्छे से जानता है कि देव ठाकुर कौन है. 

कर्मचारी-  ठीक सर, भाई साहब आप बेफ्रिक रहो, ये भाई आपको वचन दे रहा है कि कोई दिक्कत नहीं होगी 

वकील- दोबारा गलती हो गई तो समझ लेना, आपके एक दो दिन में अके मिलता हूं 

कर्मचारी- जी सर, बिल्कुल, बिल्कुल 

डीएफओ हेमंत यादव बोले- मैं किसी को नहीं जानता 

ऑडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने नाकेदार नारायण जोशी सस्पेंड कर दिया है और उनके खिलाफ  विभागीय जांच की जा रही है. मामले को लेकर डीएफओ हेमंत यादव ने NDTV से कहा कि वे देव ठाकरे नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानते. उन्होंने कहा कि वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है, आगे भी जारी रहेगी.  

शादी के घर में इंटिमेट होने से इनकार... पति ने हथौड़े से की पत्नी की हत्या, साली और भतीजी पर भी किया हमला