विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2026

सरोगेसी के लिए आई महिला को डॉक्टर ने इंदौर में 8 महीने बंधक बनाकर किया रेप, CCTV से रखता था नजर

Indore News: पीड़िता ने डॉक्टर पर IVF और सरोगेसी प्रक्रिया के दौरान दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि दो बार IVF फेल होने के बाद डॉक्टर ने उसे एक होटल में बुलाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही 8 महीने तक एक फ्लैट में कैमरों की निगरानी में रखा.

सरोगेसी के लिए आई महिला को डॉक्टर ने इंदौर में 8 महीने बंधक बनाकर किया रेप, CCTV से रखता था नजर

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के बड़े और चर्चित अरबिंदो हॉस्पिटल के एक डॉक्टर पर रेप, अपहरण और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगा है.  IVF और सरोगेसी प्रक्रिया के दौरान आरोपी डॉक्टर ने पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म किया. उसे आठ महीने कैद में भी रखा. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

शादी के घर में इंटिमेट होने से इनकार... पति ने हथौड़े से की पत्नी की हत्या, साली और भतीजी पर भी किया हमला

आठ महीने कैद में रखा 

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता ने डॉक्टर पर IVF और सरोगेसी प्रक्रिया के दौरान दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि दो बार IVF फेल होने के बाद डॉक्टर ने उसे एक होटल में बुलाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही डॉक्टर ने पीड़ित दंपति को करीब 8 महीने तक एक फ्लैट में कैमरों की निगरानी में रखा. इस दौरान डॉक्टर ने पीड़िता के पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी. 

'सेक्स' के धंधे से रईस बनी सगी बहनें अमरीन-आफरीन कौन? चंदन ने बदला धर्म, गुजरात-मुंबई से जुड़े तार

समझौता पत्र पर कराए साइन 

पीड़िता का यह भी आरोप है कि डॉक्टर ने मदरहुड हॉस्पिटल में जन्मे बच्चे को डिस्चार्ज के समय छीन लिया. उसका मोबाइल फॉर्मेट कर सिम तोड़ दी गई और चुप रहने के लिए धमकियां दी गईं. इसके बाद दबाव बनाकर फर्जी समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए.  

VIDEO: 1 करोड़ 31 लाख से सजाया उज्जैन का बुद्धेश्वर धाम, 48 घंटे लगे, कहां से आए इतने रुपये?

पुलिस ने शिकातय दर्ज कर जांच की शुरू 

बताया जा रहा है कि पीड़िता ने हाईकोर्ट के वकीलों के माध्यम से पुलिस कमिश्नर से मिलकर पूरे सबूत सौंपे हैं. कमिश्नर के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपों को लेकर कुछ कहा जा सकता है.   

VIDEO: 'मेरे भइया से दूर हट जा...' यह कहकर युवक पर टूट पड़ी युवती, बीच सड़क की चांटे और चप्पल की बरसात 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com