विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2025

Beer Can लेकर उतरे GM साहब ! होटल स्टॉफ से खाना देने को कहा, नहीं मिला तो कटवा दी बिजली

MP News: होटल स्टाफ के अनुसार अधिकारी शराब के नशे में थे और स्टाफ के व्यवहार पर नाराज होकर ऊंची आवाज़ में बोलने लगे. धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने अपने पद का इस्तेमाल करते हुए होटल की बिजली कटवा दी.

Beer Can लेकर उतरे GM साहब ! होटल स्टॉफ से खाना देने को कहा, नहीं मिला तो कटवा दी बिजली

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में विद्युत विभाग के अधिकारी ने शराब के नशे में एक होटल में जमकर हंगामा किया. अंकुर सेठ का शराब के नशे में किया गया हंगामा सिर्फ एक होटल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह मामला एक पूरे सिस्टम की सोच, लापरवाही और ताकत के दुरुपयोग की तस्वीर बनकर सामने आया है. होटल संचालक ने कलेक्टर से इस मामले की शिकायत की है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.  

आइए जानते हैं क्या है मामला

 विद्युत विभाग के अधिकारी अंकुर सेठ टैक्सी कोटे की सरकारी गाड़ी में देर रात निजी होटल पहुंचे. इसके बाद  होटल में जमकर बवाल किया. होटल के स्टाफ से गाली-गलौज,धमकियां और ओहदे की धौंस दिखाने लगे.पद का दुरुपयोग करते हुए होटल की लाइट तक कटवा दी. पूरी घटना होटल के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड है. गुरुवार की रात को करीब 10 बजे विद्युत मंडल के कार्यपालन यंत्री अंकुर सेठ सरकारी वाहन में एक निजी होटल में पहुंचते हैं. शुरुआत में खाना ऑर्डर किया जाता है, लेकिन कुछ ही समय में माहौल तनावपूर्ण हो जाता है.

होटल स्टाफ के अनुसार अधिकारी शराब के नशे में थे और स्टाफ के व्यवहार पर नाराज होकर ऊंची आवाज़ में बोलने लगे. धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने अपने पद का इस्तेमाल करते हुए होटल की बिजली कटवा दी.

 वायरल वीडियो ने खोले राज

होटल में लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई.इसके अलावा, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर अधिकारी सरकारी गाड़ी में बैठे हुए शराब पीते नज़र आते हैं. इस वीडियो में उनके साथ कुछ अन्य संदिग्ध लोग भी दिखाई दे रहे हैं, जो शराब की बोतल के साथ बैठे हैं .

होटल संचालक बोले – पद का ग़लत इस्तेमाल

होटल के मालिक विनीत दांगी ने मामले को लेकर ज़िला कलेक्टर को एक लिखित शिकायत सौंपी है. उनका कहना है कि “सरकारी गाड़ी में बैठकर अधिकारी शराब पी रहे थे. जब स्टाफ ने टोका तो बहस शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने हमें धमकाया और बाद में बिजली भी कटवा दी. होटल को काफी नुकसान हुआ है.उन्होंने CCTV फुटेज भी प्रमाण के तौर पर जमा किए हैं.

ये भी पढ़ें 20₹ का लालच देकर 8 साल के बच्चे को नाले में उतारा...करंट लगने से गई जान, CCTV में सबकुछ कैद

पुलिस कर रही है जांच

सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि कोतवाली थाने में आवेदन प्राप्त हुआ है. होटल की CCTV फुटेज की जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.हालांकि, अब तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें Raja Sonam Case: शिलांग में बदमाशों ने की थी सोनम और राजा की रेकी, एक्टिवा की लोकेशन आई सामने


 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com