विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2025

विदिशा में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, ऐसे हटाया गया अतिक्रमण

Bulldozer Action: मुख्यमंत्री के निर्देश पर मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है. विदिशा जिले में प्रशासन लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहा है.

विदिशा में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, ऐसे हटाया गया अतिक्रमण

Bulldozer Action: मुख्यमंत्री के निर्देश पर मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है. विदिशा जिले में प्रशासन लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहा है. जिले में अब तक 100 से अधिक कॉलोनियों को अवैध घोषित किया जा चुका है. प्रशासन का बुलडोजर विदिशा के पूरनपुरा क्षेत्र में अवैध कब्जे पर चला. यहां सरकारी नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए उसे कब्जाधारियों से मुक्त कराया गया. 

तहसीलदार अमित ठाकुर ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. उन्होंने लोगों से अपील भी की कि वे इन अवैध कॉलोनियों में अपनी मेहनत की कमाई न लगाएं.

अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से बचें

उन्होंने कहा, "हमने कई क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे ऐसी अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से बचें." प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध कॉलोनियों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं, प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जारी रहेगी. 
 

ये भी पढ़ें- 200 घंटे की सफल उड़ान और बनीं महाकौशल की पहली महिला पायलट, ऐसी है इनके संघर्ष की कहानी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com