विज्ञापन

UPSC में अशोकनगर के लाल का कमाल, चितवन जैन ने हासिल की ऑल इंडिया 17वीं रैंक 

UPSC 2025 के परिणाम में अशोकनगर के चितवन जैन ने देशभर में 17वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है. दूसरे प्रयास में मिली यह सफलता उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है.

UPSC में अशोकनगर के लाल का कमाल, चितवन जैन ने हासिल की ऑल इंडिया 17वीं रैंक 

UPSC 2025 toppers Chitwan Jain AIR 17: UPSC 2025 के घोषित परिणाम में अशोकनगर के चितवन जैन ने कमाल कर दिखाया है. दूसरे प्रयास में ही उन्होंने ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल की और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमका दिया. UPSC जैसी मुश्किल और प्रतिष्ठित परीक्षा में इतनी ऊंची रैंक पाना चितवन की मेहनत, निरंतरता और धैर्य का बड़ा उदाहरण है. यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि अशोकनगर के युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है.

अशोकनगर के चितवन ने रचा इतिहास

चितवन जैन ने UPSC में पूरे देश में 17वीं रैंक प्राप्त की है. उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों से आने वाले छात्र भी दृढ़ इच्छाशक्ति और सही तैयारी के साथ बड़ी परीक्षाएं आसानी से पार कर सकते हैं. उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है.

शुरुआती पढ़ाई अशोकनगर और भोपाल में पूरी की

चितवन की स्कूलिंग का बड़ा हिस्सा अशोकनगर में बीता. हाईस्कूल तक की पढ़ाई उन्होंने यहीं से की. इसके बाद वे हायर सेकंडरी के लिए भोपाल चले गए. इसी दौरान उन्होंने तय किया कि वे सिविल सेवा की तैयारी करना चाहते हैं और अपने करियर का लक्ष्य प्रशासनिक सेवा को बनाएंगे.

दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन 

हायर सेकंडरी के बाद चितवन दिल्ली गए और दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के साथ‑साथ उन्होंने गंभीरता से UPSC की तैयारी शुरू की. उन्होंने अपनी रणनीति तय की, लगातार अध्ययन किया और दूसरे ही प्रयास में देशभर में 17वीं रैंक हासिल कर ली जो किसी भी अभ्यर्थी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.

पिता ने बताया मेहनत का सफर

चितवन के पिता मनीष जैन, जो व्यवसायी हैं, ने अपने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए बताया कि चितवन शुरू से ही लक्ष्य‑केंद्रित और मेहनती रहा है. उन्होंने कहा कि बेटे ने चार साल पहले ग्रेजुएशन के बाद अपनी पूरी ऊर्जा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगा दी थी. परिवार को पूरा विश्वास है कि चितवन आगे देश के लिए उत्कृष्ट कार्य करेंगे.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close